राजाबलि प्रगतिशील विचार मंच का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
राजाबलि प्रगतिशील विचार मंच का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
द भास्वर टाईम्स न्यूज नेटवर्क
सोजत सिटी. शहर के औद्योगिक क्षेत्र में राजाबलि प्रगतिशील विचार मंच सोजत का स्नेह मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् नारायणलाल गहलोत ने कहा कि नशामुक्त समाज ही प्रगति की ओर अग्रसर हो सकता है। अध्यक्षता कर रहे मुक्तिधाम विकास समिति अध्यक्ष एवं मेहंदी उद्यमी महेश गहलोत ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा जरूरतमंदों के दुखदर्द में सहयोग करने पर बल दिया। राजाबलि प्रगतिशील विचार मंच अध्यक्ष विनोद मारू ने कहा कि समाज में व्याप्त रूढि़वादिता, कुरीतियों का त्याग करना होगा। शिक्षा से ही समाज का उत्थान संभव है। मारू ने उपस्थितजनों से संगठित होकर समाज उत्थान के लिए युवाओं को आगे आने की बात कही। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष का साफा व माल्यार्पण से बहुमान किया गया और पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में शिवलाल, अधिवक्ता अशोक गहलोत, रतन राधे, माणकलाल, थानाराम राव, अर्जुन गहलोत, तरूण परमार ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर अतिथियों का साफा व माल्यार्पण से बहुमान किया गया जहां गणपत गहलोत, मदनभाई, जगदीशचंद, प्रेमराज, प्रकाशचंद, महावीर गहलोत, रामचंद्र खाटक, राजेंद्र गहलोत, रामचंद्र भाटी, जितेंद्र, सुरेश गहलोत, कमलेश मारू, अधिवक्ता नवनीत गहलोत, अर्जुन चौहान, मेहंदी व्यवसायी हरिश गहलोत, अधिवक्ता गजेंद्र गहलोत, गौतमचंद, युगलकिशोर, चिरंजीव, रमेशचंद मारू, लोकेश, वैभव सहित कई सदस्यगण उपस्थित थे।