हॉट मिक्स प्लांट का मामला शांत हुआ ग्रामपंचायत के साथ हुआ अनुबंध ग्राम ताल (झंगरोली ) ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल
हॉट मिक्स प्लांट का मामला शांत हुआ ग्रामपंचायत के साथ हुआ अनुबंध ग्राम ताल (झंगरोली ) ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल
रिपोर्ट : सुरेन्द्र सिंह संवाददाता THE BHASWAR TIMES UTTARAKHAND
दिनांक 12 अक्टूबर 2026
आखिरकार हॉट मिक्स प्लांट झंगरोली ताल ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल का मामला शांत हुआ । इसमें प्रमुख भूमिका रही राजस्व विभाग के अधिकारी श्री तोमर जी की रही । यह बिवादित मामला कई समय से चल रहा था ,जिसमें प्रमुख रूप से तब प्रकाश में आया जब द भास्वर टाइम्स ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया ,कुछ ग्रामीणों ने अवैध तरीके से अनुबंध कर रखे थे जिनकी संख्या 11 थी जबकि इस भूमि के कई मालिक होने से मामला टूल पकड़ गया । वन पंचायत सरपंच झंगरोली श्री सुरेन्द्र सिंह गुसाईं और पूरी ग्राम पंचायत ताल ने अपनी आवाज उठाई और जिलाधिकारी महोदया श्रीमती स्वाती एस भदोरीया आई ए एस से मुलाकात की ,फिर प्रशासन हरकत में आया ,मामले की गंभीरता को देखते हुवे कई बार अधिकारी आए बैठके हुवी और अंत में ग्राम पंचायत की बात मानी गई ,श्री सुरेन्द्र सिंह गुसाईं वन पंचायत सरपंच झंगरोली की अध्यक्षता में नया अनुबंध ग्राम पंचायत ताल के साथ किया गया ताकि विकास कार्य जो इस विवाद की वजह से रुक गए थे समय से पूरे हो सकें ।
ग्रामीणों ने जताई खुशी और बांटी मिठाई तथा श्री गायवाले हनुमान जी का धन्यवाद किया ,जिनके आश्रीवाद से यह कार्य सम्पन्न हुवा । धन्यवाद सभा में शामिल हुवे भूतपूर्व ग्राम प्रधान श्री बीरबल सिंह गुसाईं,भूतपूर्व ग्राम प्रधान श्री मुकेश कुमार ,श्री अनुज सिंह गुसाईं,श्री सुरेन्द्र सिंह गुसाईं वन पंचायत सरपंच,उप प्रधान श्री योगेंद्र सिंह गुसाईं,श्री उत्तम सिंह भण्डारी ,श्री सुखदेव सिंह भण्डारी ,श्री बेलम सिंह भण्डारी, श्री ताजवर सिंह गुसाईं ,श्री हर्षवर्धन सिंह गुसाईं ,श्री रेवत सिंह गुसाईं,श्री पुरुषोत्तम सिंह गुसाईं

श्री अर्जुन सिंह गुसाईं ,श्री दीपकराज तथा समस्त ग्रामवासी ताल
रही बात प्लांट की सील ताला तोड़ने की तो वह मामला प्रशासन देखेगा क्योंकि यह गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।