केंद्रीय मिनिस्टर शेखावत जैसलमेर रेलवे स्टेशन के लोकार्पण कार्यक्रम में होंगे शामिल*
केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शुक्रवार को आएंगे जोधपुर*
*सड़कमार्ग से जोधपुर से जाएंगे जैसलमेर*
*जैसलमेर रेलवे स्टेशन के लोकार्पण कार्यक्रम में होंगे शामिल*
जोधपुर, 16 जुलाई। केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शुक्रवार को जोधपुर आएंगे। इसके बाद जोधपुर सड़क मार्ग से जैसलमेर पहुंचकर वहां पर रेलवे स्टेशन के उद्घाटन समारोह में प्रतिभाग करेंगे। गजेन्द्र सिंह शेखावत शुक्रवार, 17 जुलाई को दिल्ली से प्रातः 7.30 बजे जोधपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। इसके बाद जोधपुर से प्रस्थान कर दोपहर एक बजे सर्किट हाउस, जैसलमेर पहुंचेंगे।
शेखावत दोपहर 2 बजे से अपराह्न 4.30 बजे तक जैसलमेर रेलवे स्टेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी वर्चुअल रूप से करेंगे।
इस समारोह के बाद केंद्रीय मंत्री अपराह्न 4.30 बजे सर्किट हाउस, जैसलमेर पहुंचेंगे। वे सायं 6 बजे सत्याया गांव, जैसलमेर में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से बीकानेर के लिए प्रस्थान करेंगे। बीकानेर से देर रात रेल मार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
*जैसलमेर रेलवे स्टेशन का 140 करोड से कायाकल्प हुआ*
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 140 करोड़ रुपये की लागत से जैसलमेर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका लोकार्पण करेंगे। स्टेशन की नई तीन मंजिला इमारत के निर्माण में जैसलमेर के प्रसिद्ध स्वर्णिम पीले पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है।