प्राधिकरण सचिव भाटी ने बाल गृहों का किया निरीक्षण’  

प्राधिकरण सचिव भाटी ने बाल गृहों का किया निरीक्षण’  

प्राधिकरण सचिव भाटी ने बाल गृहों का किया निरीक्षण’  
पाली, 16 जुलाई। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) पाली विक्रम सिंह भाटी द्वारा राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह तथा राजकीय शिशु गृह का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान बाल गृह में रह रहे विधि से संघर्षरत बालकों को उपलब्ध कराई जा रही आवास, भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता एवं सुरक्षा संबंधी सुविधाओं का जायजा लिया गया। साथ ही सचिव भाटी द्वारा गृह में आवासित बालकों से व्यक्तिगत संवाद कर समस्याओं, गृह में मिलने वाली सुविधाओं तथा अध्ययन के संबंध में एवं सम्प्रेषण गृह में विधि से संघर्षरत बालकों से उनकी परिवारजन से मुलाकात, न्यायमित्र द्वारा प्रकरण के संबंध में समय-समय पर अवगत करवाये जाने आदि के बारे में जानकारी ली तथा बालकों को शिक्षा, कौशल विकास में नियमित रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया। साथ ही उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता, उनके विधिक अधिकारों एवं बाल संरक्षण से संबंधित प्रावधानों के बारे में जानकारी भी प्रदान की गई। वर्तमान में बालकों के खेलने हेतु इंडोर गेम्स में केरम, सांप सीढ़ी, लुड़ो इत्यादि उपलब्ध है।
सचिव भाटी द्वारा गृहों में आवासित बालकों हेतु स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श सेवाएं, मैत्रीपूर्ण वातावरण उपलब्ध करवाने एवं भवन की नियमित रूप से साफ-सफाई, स्वच्छ रखने के साथ-साथ पालना गृह में भी सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने हेतु निर्देश दिए। दौराने निरीक्षण समन्वयक श्री कन्हैयालाल आदि उपस्थित रहें।

----------