राजस्थानी भाषा पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित, 26 रचनाकार होंगे सम्मानित

राजस्थानी भाषा पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित, 26 रचनाकार होंगे सम्मानित

*राजस्थानी भाषा पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित, 26 रचनाकार होंगे सम्मानित*

*डेह, नागौर ।*  राजस्थानी भाषा साहित्यकारो व भाषा सेवियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य लिए नेम प्रकाशन व अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति द्वारा राजस्थानी भाषा पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस बार कुल 26 रचनाकारों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें सर्वोच्च सम्मान एक लाख रुपए का होगा।

संस्था के अध्यक्ष पवन पहाड़िया ने बताया कि कविता, कहानी, नाटक, उपन्यास, निबंध, व्यंग्य, बाल साहित्य, महिला लेखन, अनुवाद, संस्मरण, यात्रा वृतांत, शिलालेख, लोक साहित्य और समग्र लेखन सहित विभिन्न विधाओं में प्रकाशित मौलिक कृतियों के लिए पुरस्कार दिए जाएंगे।

*क्या है पुरस्कार की खासियत -*
राजस्थानी भाषा के प्रोत्साहन के लिए यह  सुअवसर है जब एक साथ 26 रचनाकारों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से एक श्रेष्ठ कृतिकार को *एक लाख रुपए* का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया जाएगा। वहीं अन्य विधाओं में श्रेष्ठ कृतियों के लिए *11 हजार रुपए* का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

*कौन कर सकता है आवेदन -*
जिन रचनाकारों की कृतियां *2016 से 2026 के बीच प्रकाशित* हुई हैं, वे इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को अपनी प्रकाशित पुस्तक की 4 प्रति के साथ आवेदन भेजना होगा।

*आवेदन की अंतिम तिथि -*
आवेदन की अंतिम तिथि *11 दिसंबर* रखी गई है। इच्छुक रचनाकार अपना आवेदन *पवन पहाड़िया,  बीमा सेवा केन्द्र आयुर्वेद अस्पताल के सामने डेह, जिला नागौर के पते पर* भेज सकते हैं।

संस्था ने सभी राजस्थानी साहित्यकारों से अपील की है कि वे समय पर आवेदन करें, ताकि राजस्थानी भाषा के साहित्य को और अधिक प्रोत्साहन मिल सके। यह पुरस्कार न केवल रचनाकारों का हौसला बढ़ाएगा, बल्कि नई पीढ़ी को भी राजस्थानी में लिखने के लिए प्रेरित करेगा।