गौ सम्मान आह्वान अभियान गौमाता को राष्ट्रमाता बनाने हेतु सोजत मे निकलेगी विशाल रेली
गौ सम्मान आह्वान अभियान गौमाता को राष्ट्रमाता बनाने हेतु सोजत मे निकलेगी विशाल रेली
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। गौमाता को राष्ट्रमाता के पद पर सुशोभित करने हेतू 27 अप्रेल 2026 प्रात: 10 बजे स्थान काला गोरा भेरुजी मंदिर जेतारणिया गेट से विशाल रैली निकाली जाएगी जो मेन बाजार होते हुए एसडीएम ओफिस तक निकाल कर गौभक़्तो द्वारा 50,000 हस्ताक्षर के साथ ज्ञापन दिया जाएगा, यह जानकारी गौसम्मान अभियान सोजत तहसील के प्रभारी गौपुत्र दिनेश मेवाड़ा द्वारा दी गई।


कार्यक्रम के लिए सोजत उपखण्ड अधिकारी मर्सिगा राम जांगिड़ व DYSP से विशाल रैली निकालने की अनुमति मांगी।व पुरे कार्यक्रम की जानकारी दी।
इस अवसर पर गौ प्रचारक बालकिशन उणेचा, मोहीत मेवाड़ा, एडीवी सौरभ श्रीमाली, जितु बौराणा, पारसमल पालीवाल, मनीष जांगीड, पर्वत सिंह, लादुदास, दलाराम पालीवाल, राजु पालीवाल, चम्पालाल पालीवाल, मांगुसिंह, आदि उपस्थित थे।