डम्पर और कार की भिड़ंत,एक डॉक्टर की मौत साथी डॉक्टर गंभीर घायल*
डम्पर और कार की भिड़ंत,एक डॉक्टर की मौत साथी डॉक्टर गंभीर घायल*
पाली। शहर के नया गांव मार्ग पर गुर्जर समाज भवन के सामने देर रात्री एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बजरी से भरे डंपर और बलेनो कार के बीच हुई भिड़ंत में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में जन हॉस्पिटल के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. शैलेश खिलेरी उम्र 32 वर्ष निवासी सांचोर की मौत हो गई, वहीं उनके साथी डॉ. गौरव सिंह जोधा उम्र 28 वर्ष निवासी शिवाजी नगर मंडिया रोड़ गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार जारी है। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार के दोनों अगले एयरबैग्स खुल गए हादसे के वक्त पीछे से आ रहे राहगीर व अन्य साथियों ने मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने तुरंत पिकअप गाड़ी की मदद से दोनों घायल डॉक्टरों को जन अस्पताल पहुँचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भिड़ंत के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही ट्रांसपोर्ट नगर थाने के हेड कॉन्स्टेबल बलवंताराम सहित पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर रास्ता सुचारू करवाया।