रेल संचालन में सुरक्षा   

रेल संचालन में सुरक्षा   

 रेल संचालन में सुरक्षा                                                                                                                                                                जोधपुर /भारतीय रेलवे ने सुरक्षित रेल संचालन की के लिए ट्रेनों के इंजनों में विजिलेंस स्विच सिस्टम अपग्रेड किया है। यह ओटोमेटिक सिक्योरिटी सिस्टम चलती ट्रेन में लोको पायलट की सिर्फ एक मिनट की निष्क्रियता को भी भांपकर आपातकालीन ब्रेक लगा देता है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के भगत की कोठी डीजल शेड के कुल 169 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव में से 166 में यह अपग्रेडेशन का कार्य पूरा किया जा चुका है। पुरानी व्यवस्था में इलेक्ट्रिक इंजन में फुट ऑपरेटेड विजिलेंस स्विच लगा होता था जिसे लोको पायलट कभी-कभी ध्यान दिए बिना सिर्फ नियमित रूप से दबा देते थे। इससे सुरक्षा की अपेक्षित सुनिश्चितता सीमित रह जाती थी और चालक की वास्तविक सतर्कता की जांच नहीं हो पाती थी।जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के दिशा-निर्देशानुसार इस कमी को दूर करने के लिए आरडीएसओ के नए मानकों के अनुरूप पूरे लोकोमोटिव फ्लीट में पुरानी व्यवस्था को मोडिफाई किया गया. रेलवे में डीजल और इलेक्ट्रिक इंजनों में चालक दल की सतर्कता विफल होने की दशा में ट्रेन को रोकने की स्वचालित व्यवस्था सुनिश्चित हो गई है। यह सिस्टम ट्रेन संचालन को न केवल सुरक्षित बनाता है बल्कि यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है। आरडीएसओ के नए मानकों के अनुरूप की गई इस आधुनिक व्यवस्था से भारतीय रेलवे में सभी की सुरक्षा होगी.