प्राधिकरण सचिव भाटी ने किया बाल गृहों का आकस्मिक निरीक्षण*

प्राधिकरण सचिव भाटी ने किया बाल गृहों का आकस्मिक निरीक्षण*

*प्राधिकरण सचिव भाटी ने किया बाल गृहों का आकस्मिक निरीक्षण*

*गृह आवासित बालकों से वार्ता कर व्यवस्थाओं की ली जानकारी*

पाली, 05 फरवरी/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) विक्रम सिंह भाटी द्वारा पाली जिले के बाल गृहों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाल गृह के भवन की स्वच्छता बालकों के लिए उपलब्ध कपड़े बिस्तर भोजन एवं आहार चिकित्सा सुविधाएं पालनागृह तथा भवन की समग्र स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण सचिव भाटी ने सम्प्रेषण गृह में आवासित बालकों से संवाद कर उन्हें मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता खेलकूद पढ़ाई एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बाल कल्याण समिति एवं गृह स्टाफ को निर्देश दिए कि बालकों को गृह में प्रवेश दिलाए जाने के समय उनके परिवारजनों एवं रिश्तेदारों को शीघ्र सूचित किया जाए तथा सम्प्रेषण गृह में आवासित बालकों को बाल न्याय मित्र की सेवाएं तत्काल उपलब्ध करवाई जाएं।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में बालकों के मनोरंजन एवं खेल के लिए इंडोर गेम्स के रूप में कैरम सांप-सीढ़ी लूडो आदि उपलब्ध हैं तथा बाल गृह में चिकित्सक द्वारा नियमित रूप से भ्रमण कर बालकों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।

इसके साथ ही इंटर्नशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत पाली जिले में इंटर्नशिप प्रशिक्षण प्राप्त करने आए विधि विद्यार्थी पुनित गोरा को बाल गृहों में बच्चों के पुनर्वास की प्रक्रिया बाल गृह कार्यालयों की कार्यप्रणाली, बाल कल्याण समिति में न्याय मित्रों एवं सदस्यों की भूमिका तथा बाल गृहों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बाल पीड़ित प्रतिकर सहायता समिति की कार्यप्रणाली के संबंध में भी अवगत कराया गया।निरीक्षण के दौरान समन्वयक कन्हैयालाल इंटर्नशिप विधि विद्यार्थी पुनित गोरा सहित संबंधित अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।