रैन बसेरा तथा केंद्रीय कारागृह का औचक निरीक्षण

रैन बसेरा तथा केंद्रीय कारागृह का औचक निरीक्षण

रैन बसेरा तथा केंद्रीय कारागृह का औचक निरीक्षण

जोधपुर/ रैन बसेरा एवं केंद्रीय कारागृह का निरीक्षण विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने गुरुवार को किया. राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर अजय शर्मा के निर्देशाधीन 5 फरवरी -2026 को राकेश रामावत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर द्वारा इस प्राधिकरण के क्षेत्राधीन वर्तमान में भीषण सर्दी को देखते हुए बेसहारा व्यक्तियों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित स्थायी रैन बसेरा रेल्वे स्टेशन द्वितीय द्वार के पास जोधपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण रैन बसेरा में कोई भी कार्मिक उपस्थित नहीं पाया गया तथा रैन बसेरा के कक्षों में धूल-मिट्टी फैली हुई पाई गई तथा साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं पाई गई।

इसी के साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर के सचिव रामावत द्वारा केंद्रीय कारागृह जोधपुर का औचक साप्ताहिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कारागृह में निरुद्ध बंदियों को उपलब्ध करवाये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता उनके स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधा सहित अन्य समस्त आधारभूत सुविधाओं की जांच पड़ताल की। दौराने निरीक्षण बंदियों को उनके प्रकरणों की वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया गया तथा बंदियों द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण बाबत् आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये।