रोडवेज ट्रेलर टकराए 10घायल     

रोडवेज ट्रेलर टकराए 10घायल     

रोडवेज ट्रेलर टकराए 10घायल                  पाली / जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को सेन्दड़ा के पास बड़ा हादसा हो गया। जोधपुर डिपो की रोडवेज बस आगे चल रहे एक ट्रेलर में जा घुसी जिससे बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार एक ही परिवार के 10 लोग घायल हो गए। घायलों में 1 मासूम बच्चा 3 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित परिवार ब्यावर में शादी में शामिल होकर जैतारण लौट रहा था तभी सेन्दड़ा के पास यह दुर्घटना हो गई। बस की हालत इतनी शटीगासत थे की बड़ी दुर्घटना जैसा मंजर था रात को अन्धेरा होने से राहत काम में भी समस्या आई