पैरालीगल वॉलेंटियर के प्रभावी और प्रबंधित उपयोग हेतु एसओपी पर हुई चर्चा*

पैरालीगल वॉलेंटियर के प्रभावी और प्रबंधित उपयोग  हेतु एसओपी पर हुई चर्चा*

पैरालीगल वॉलेंटियर के प्रभावी और प्रबंधित उपयोग हेतु एसओपी पर हुई चर्चा*

*न्याय आपके द्वार विशेष अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु किया प्रेरित*

पाली 4 दिसम्बर/ राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा पैरालीगल वॉलेंटियर के प्रभावी और प्रबंधित उपयोग हेतु एसओपी 2025 जारी की गई है। जिसका उद्देश्य पैरालीगल वॉलेंटियर के सर्वाेत्तम उपयोग को सुनिश्चित करना जमीनी स्तर पर कानूनी जागरूकता और न्याय तक पहुंच को मजबूत करना हाशि पर और दूरदराज के समुदायों की कवरेज में सुधार करना तथा कानूनी सहायता सुनिश्चित करना है। इस सम्बन्ध मे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) विक्रम सिंह भाटी पाली द्वारा पैनल अधिवक्ता, लीगल एड डिफेंस काउंसिल एवं पैरालीगल वॉलेंटियर के लिए एक दिवसीय ओरएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन गुरूवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभागार में किया गया। जिसमें सचिव भाटी द्वारा एसओपी में वर्णित दिशा-निर्देशों के संबंध में विस्तार से अवगत कराते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

इसके साथ ही सचिव भाटी द्वारा राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वाधान में एक राज्यव्यापी विशेष अभियान ‘‘न्याय आपके द्वार-लोक उपयोगिता समस्याओं का सुलभ एवं त्वरित समाधान’’ के संबंध में अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया गया।

इस दौरान चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल मानसिंह आशिया डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल कुसुमलता मेवाड़ा सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल अल्ताफ हुसैन व विनीता प्रजापत पैनल अधिवक्ता अधिकार मित्र आदि उपस्थित रहे।

.......