आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र करमावास द्वितीय में 'आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम' आयोजित

आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र करमावास द्वितीय में 'आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम' आयोजित

आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र करमावास द्वितीय में 'आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम' आयोजित

पारंपरिक लोक गीतों के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का जताया आभार; अन्नप्राशन संस्कार एवं पोषाहार प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत/बगड़ी:। महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में 'आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम' के तहत बगड़ी ब्लॉक स्थित आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र करमावास द्वितीय में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक लोक गीतों की प्रस्तुति देकर देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) आलोक शर्मा ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र देश के नौनिहालों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक बाल्य शिक्षा (ECCE) के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। सरकार द्वारा आंगनवाड़ी कार्मिकों के योगदान को सराहते हुए सामाजिक सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि समाज का हर नागरिक 'विकसित भारत 2047' के राष्ट्रीय लक्ष्य में अपना योगदान दे सके।

मेंटर टीचर श्रीमती दरियाव राठौर एवं प्रधानाचार्य प्रेमराज जी राठौर ने केंद्र में 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए खेल-खेल में शालापूर्व शिक्षा तथा 3 वर्ष तक के बच्चों के लिए 'नवचेतना कार्यक्रम' के तहत घर पर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं, एएनएम ने नियमित टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण:

 * समुदाय आधारित गतिविधियां (CBE) एवं प्रदर्शनी: केंद्र में मनमोहक रंगोली, आकर्षक डिस्प्ले और पोषाहार प्रदर्शनी के माध्यम से विभागीय सेवाओं का प्रदर्शन किया गया। अन्नप्राशन संस्कार: जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक नन्हे बालक का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया।

उपस्थिति एवं धन्यवाद:

कार्यक्रम में प्रशासक पीथाराम सीरवी, ब्लॉक समन्वयक इंद्रगिरि, एएनएम पिस्ता देवी, सीएचओ (CHO) प्रीति, मेंटर टीचर दरियाव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरोज सेन, नारायणी देवी, राधा देवी, आशा सहयोगिनी सन्नू, शोभा देवी, भाग्यश्री, सहायिका पुष्पा सेन, डिम्पल परिहार, कुकली, साथिन रेखा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में महिलाएं व अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी कार्मिकों का सराहनीय योगदान रहा। अंत में उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।