अन्नपूर्णा पंडाल -उतना ही लो थाली में व्यर्थ न जाए नाली में
माहेश्वरी महाकुंभ अन्नपूर्णा पंडाल में बेहतरीन व्यवस्था -उतना ही लो थाली में व्यर्थ न जाए नाली में
जोधपुर / माहेश्वरी समाज का महाकुंभ पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें अन्नपूर्णा पंडाल काफी चर्चा में है। यहां का श्लोगन "उतना ही लो थाली में व्यर्थ न जाए नाली में" रखा गया हैँ. यह पंडाल पूर्ण रूप से माहेश्वरी समाज की विभूतियों के नाम समर्पित किया गया है। जोधपुर माहेश्वरी सभा के मंत्री नंदकिशोर शाह ने बताया कि पूरे आयोजन में आने वाले हजारों लोगों के भोजन इत्यादि की व्यवस्था के लिए कुल पांच पंडाल तैयार किए गए हैं। जोधपुर माहेश्वरी अन्न पंडाल कार्यकर्ता श्रीमती पूजा राठी ने बताया कि इनमें विशिष्टजन भोजन पंडाल दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी व समाजसेवी केवलचंद मोदी मुरलीधर जाजू पूर्व सांसद रणछोड़दास गट्टानी के नाम से हैं।
अन्नपूर्णा पंडाल में भोजन की माकूल व्यवस्था की गईं हैँ कार्यकर्ता यहां अन्न को झूठा नहीं छोड़ने के बारे में जागरूक किया जाता हैँ. अन्नपूर्णा पंडालों में उत्तम व्यवस्था व कार्यकताओं के सहयोग की प्रशंसा की जा रही हैँ