जोधपुर जिला क्रिकेट संघ की मान्यता रद्द

जोधपुर जिला क्रिकेट संघ की मान्यता रद्द

जोधपुर जिला क्रिकेट संघ की मान्यता रद्द

जयपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) से जुड़ा सियासी विवाद एक बार फिर गहरा गया है। जोधपुर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए जोधपुर जिला क्रिकेट संघ की मान्यता रद्द कर दी है।

हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के पुत्र धनंजय सिंह खींवसर को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी और जोधपुर जिला क्रिकेट संघ के सभी पदों से हटा दिया गया है।

न्यायालय के निर्णय से जोधपुर जिला क्रिकेट संघ की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस फैसले को आरसीए की आंतरिक राजनीति और प्रशासनिक खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है।