विश्व ओलंपिक दिवस पर प्रतिभाओं का सम्मान,

विश्व ओलंपिक दिवस पर प्रतिभाओं का सम्मान,

विश्व ओलंपिक दिवस पर प्रतिभाओं का सम्मान, सामाजिक सरोकारों से दिया जागरूकता का संदेश
पाली, 23 जून। विश्व ओलंपिक दिवस के अवसर पर पाली जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में रोटरी क्लब, पाली में सम्मान समारोह एवं विविध सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पाली जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महिपाल सिंह निंबाड़ा ने की।
समारोह में अतिथि, उपखंड अधिकारी विमलेश सिंह राणावत, समाजसेवी नरेंद्र माच्छर, उगम सिंह चौहान, शेर सिंह डायरेक्टर डिस्ट्रिक्ट क्लब पाली , रोटरी क्लब के अध्यक्ष दिनेश चन्द मेहता, सचिव वर्धमान भण्डारी,सह सचिव धर्मेंद्र मुणोत, सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने 50 प्रतिभायों विभिन्न खेल संघों के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं प्रबंधकों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
पाली जिला ओलंपिक संघ के सचिव राजेश पाटनेचा एवं मीडिया प्रभारी उपाध्यक्ष मांगू सिंह दुदावत ने बताया कि विश्व ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसके अंतर्गत हिंदू सेवा मंडल में कुष्ठ रोगियों को फल एवं बिस्किट वितरित किए गए, पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए उप खण्ड अधिकारी विमलेश सिंह राणावत ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए खेलों का विशेष महत्व है। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महिपाल सिंह तय निंबाड़ा ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किए। अपने स्वागत उद्बोधन में उन्होंने पाली जिला ओलंपिक संघ द्वारा जिले में खेलों के विकास, खिलाड़ियों के प्रोत्साहन तथा सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर उपाध्यक्ष वासुदेव शर्मा, बहादुर सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह पुनाडिया, गिरधारी लाल सैन, हेमशंकर शर्मा, पियुष दिनकर, दिनेश पंवार, सोनु राठौड़ सहित पदाधिकारियों ने सहयोग किया और कार्यक्रम को ऊंचाईयां प्रदान की।
समारोह के अंत में सभी अतिथियों, ने खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने खेल भावना, स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
समारोह के अंत में सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने खेल भावना, स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। आज के इस कार्यक्रम में राॅटरी क्लब पाली बहुत बड़ा योगदान रहा जिला ओलंपिक संघ सचिव ने सभी  अतिथियों व खिलाड़ियों कोच समाजसेवी, भामाशाहों का आभार व्यक्त किया संचालन राजेश पाटनेचा ने किया