सांसद विधायक बिक रहें, आमजन परेशान
सांसद विधायक बिक रहें, आमजन परेशान जोधपुर /पूर्व सीएम अशोक गहलोत कहा एमपी-एमएलए आजकल घोड़े, गधे, भैंस और बकरी की तरह बिकने लग गए हैं। सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा- सोमवार को उदयपुर और जालोर दौरे पर था। रास्तेभर में लोगों के आंसू देखे। बुजुर्गों को तीन-चार महीने से पेंशन नहीं मिल रही है।
सरकार को पहले की योजनाएँ बंद नहीं करनी चाहिए थी अगर सरकार चाहती तो योजनाओं से मेरी तस्वीर हटाकर अपनी फोटो लगा सकती थी।
गहलोत ने कहा कि ऑपरेशन लोटस पर ये सरकार डेमोक्रेसी खत्म कर रही है। बंगाल में 80 में से 60 एमएलए और 28 में से 20 एमपी गायब हो गए।
गहलोत मंगलवार को जोधपुर के दौरे पर थे। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, पेंशन योजनाओं और पानी संकट को लेकर राज्य सरकार को घेरा।
गहलोत ने पिछली कांग्रेस सरकार में शुरू की गई जन कल्याण की योजनाएँ बंद करदी।सांसद विधायक ऐसे बिक रहे हैं जैसे गधे घोड़े, भैंस और बकरी बिकते हैं। जनता को इस पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है। पब्लिक नहीं चेती तो देश का भविष्य न जाने क्या होगा?
जोधपुर में पिछले शुक्रवार को हुई फायरिंग की घटना को लेकर गहलोत ने कहा कि इस घटना में पीड़ितों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा था। राजस्थान में हत्या, रेप और फायरिंग जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। भ्रष्टाचार ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा- राजस्थान में भ्र्ष्टाचार की हदें पार हो गई हैं। थानों के अंदर पैसा खाते हैं। हर राज्य में करप्शन होता है, मैं स्वीकार करता हूं। इस बार तो सारा रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। रेप जैसे मामले में जब लोग थानों में जाते हैं तो कहते हैं तुम जाकर समझौता कर लो।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से दिए गए बयानों पर भी पलटवार किया। एलिवेटेड रोड को लेकर कहा - मैंने बाधाएं पैदा नहीं की। एलिवेटेड रोड मेरी ही रिक्वेस्ट पर बन रहा है। मैंने ही नितिन गडकरी से इसके लिए रिक्वेस्ट की थी। शेखावत केंद्रीय मंत्री हैं। मुझे एतराज नहीं है कि वे मेरे द्वारा कराए कार्य का श्रेय लें, लेकिन ये निर्णय मैंने करवाया था, आप खुद पूछ लें।उन्होंने कहा- शेखावत ने लीक से हटकर हल्के स्तर पर आरोप लगाए हैं, वे घबरा गए हैं। जोधपुर जिले में उनकी स्थिति जो बनी है, उससे उनकी पोल खुल गई है।
गहलोत ने जोधपुर भाजपा में चल रही फूट को लेकर कहा- उनके खुद के विधायक कार्यक्रमों में नहीं आते और बहाना करते हैं। ऐसी मजाक आज तक किसी भी सरकार के विधायक ने नहीं किया होगा। इनके विधायक खुद इनकी मजाक उड़ा रहे हैं।
जोधपुर में पानी संकट के हालात पर पूर्व सीएम बोले- शेखावत ने पानी के संकट का मजाक उड़ा दिया। घर-घर में तकलीफ हो रही है और ये मजाक उड़ा रहे हैं। हमने ट्रेन से भी पानी मंगवाया है, मंत्री को खुद नहीं पता।लखनऊ में हुए अग्निकांड पर पूर्व सीएम ने कहा- ये कोई मामूली घटना नहीं हैं।
हमने जयपुर में कोचिंग हब बनाया। लोगों ने वहां आवेदन भी किए, लेकिन इस सरकार की बेवकूफी से लोगों ने आवेदन वापस ले लिए।
गहलोत ने कहा कि वे चुनाव परिणाम आने के अगले दिन से ही सक्रिय हैं। तीन बार कोई कम है क्या, बाकी हाईकमान का फैसला मंजूर होगा।