ग्राम पंचायत केलवाद में "ग्रामीण सेवा शिविर-2026" का भव्य आयोजन
ग्राम पंचायत केलवाद में "ग्रामीण सेवा शिविर-2026" का भव्य आयोजन
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सोजत। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत केलवाद में "ग्रामीण सेवा शिविर-2026" का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में सोजत उपखण्ड के समस्त ब्लॉक लेवल अधिकारीगण उपस्थित रहे। दौरान शिविर विभिन्न प्रकार के प्रकरण प्राप्त हुए, जिनके निस्तारण हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया। शिविर में विभागों द्वारा निम्नानुसार कार्यों का निस्तारण किया गया।

राजस्व विभाग- राजस्व रिकॉर्ड में शुद्धिकरण के 03, रास्ते का 01 प्रकरण, जाति-मूल निवास के 09 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
पंचायतीराज विभाग- विभाग द्वारा नियम 157 के तहत आज 10 पट्टो का वितरण, आईएचएचएल के तहत 03 स्वीकृतियां जारी करने का कार्य तथा ग्राम पंचायत में साफ-सफाई का कार्य किया गया।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग- एनसीडी के तहत 40 व्यक्तियों की जांचे, टीबी स्क्रीनिंग के तहत 39, ओरल, ब्रेस्ट, सर्वाइकल कैंसर के तहत 87 महिलाओं की स्क्रिनिंग का कार्य तथा कुल 06 छोटे बच्चों के टीकाकरण का कार्य विभाग द्वारा किया गया।
पशुपालन विभाग- मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत 07 पॉलिसियों का वितरण, एच.एस./बी.क्यू./पी.पी.आर. प्रतिरोधक के तहत 100 पशुओं का टीकाकरण का कार्य और साथ ही कृमिनाशक औषधि पिलाना व दवा छिडकाव का कार्य किया गया।
ऊर्जा विभाग- विद्युत सप्लाई में व्यवधान संबंधी 11, त्रुटिपूर्ण मीटर संबंधी 09, ढीले तारों संबंधी 04 प्रकरणों का निस्तारण विभाग द्वारा किया गया।
कृषि विभाग- कृषि विभाग द्वारा शिविर में आए आगंतुकगण को विभागीय योजनाओं/गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी गई।
आयोजना विभाग- जनआधार कार्ड में नए सदस्यों को जोड़ने का कार्य और संशोधन का कार्य संबंधित विभाग द्वारा किया गया। शिविर में उपस्थित बैंक प्रभारी द्वारा प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना की जानकारी आमजन को दी गई और इसके तहत 26 नए आवेदन प्राप्त कर उनका निस्तारण किया गया।
खाद्य विभाग- एनएफएसए में शामिल नवीन पात्र परिवार की आधार सीडिंग, एलपीजी आईडी मैप करने का कार्य संबंधित विभाग द्वारा किया गया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग- विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 01 नवीन पेंशन का आवेदन और 02 वार्षिक सत्यापन करवाए गए। पालनहार योजनाओं के तहत 13 प्रकरणों में वार्षिक सत्यापन और 01 नया आवेदन विभाग द्वारा करवाया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग- अपने विभाग से संबंधित चलने वाली लाडो प्रोत्साहन योजना, कालीबाई भील महिला सम्बल उड़ाने योजना, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह एवं अनुदान योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र, वन स्टॉप सेन्टर, महिला हेल्पलाइन-181 योजना की जानकारी शिविर में आई महिलाओं को दी जाकर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
आयुर्वेद विभाग- आयुर्वेद विभाग द्वारा शिविर में आए लोगों को परामर्श और औषधि वितरण का कार्य किया गया।
जलदाय विभाग- जलदाय विभाग द्वारा हैंडपंप मरम्मत के 02, पाईप लीकेज के 02 प्रकरणों का और पेयजल संबंधित अन्य समस्याओं का निस्तारण किया गया योग दिवस।
वन विभाग- वन विभाग द्वारा शिविर में पौधे वितरण का कार्य किया गया।
परिवहन विभाग- विभाग द्वारा शिविर में विशेष योग्यजन हेतु 02 व कुल 07 आवेदकों का रोडवेज पास हेतु आवेदन करवा उनका निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी रवि प्रकाश तहसीलदार डॉ दिलीप सिंह बीडीओ सुरेश कविया सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।