संरक्षित स्मारकों एवं संग्रहालयों में प्रवेश शुल्क में वृद्धि*
*संरक्षित स्मारकों एवं संग्रहालयों में प्रवेश शुल्क में वृद्धि*
*- नई दरें 1 जनवरी 2026 से होंगी प्रभावी*
जोधपुर, 31 दिसम्बर। कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्त्व विभाग तथा संग्रहालय विभाग जयपुर (राजस्थान) के आदेशानुसार प्रदेश के संरक्षित स्मारकों, कला दीर्घाओं एवं संग्रहालयों में प्रवेश शुल्क निर्धारित/संशोधित किया गया है। इसी क्रम में जोधपुर वृत्ताधीन विभिन्न संरक्षित स्मारकों, कला दीर्घाओं एवं संग्रहालयों में नवीन प्रवेश शुल्क लागू किया गया है। यह नई व्यवस्था 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी।
पुरातत्त्व एवं संग्रहालय विभाग के अधीक्षक श्री इमरान अली ने बताया कि संरक्षित स्मारक तोपखाना, जालोर के लिए भारतीय दर्शकों के लिए 50 रुपये, भारतीय विद्यार्थियों के लिए 20 रुपये, विदेशी दर्शकों के लिए 200 रुपये एवं विदेशी विद्यार्थियों के लिए 100 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। कला दीर्घा चन्द्रावती, सिरोही के लिए भारतीय दर्शकों के लिए 20 रुपये, भारतीय विद्यार्थियों के लिए 10 रुपये विदेशी दर्शकों के लिए 100 रुपये एवं विदेशी विद्यार्थियों के लिए 50 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है।
इसी प्रकार संरक्षित स्मारक मन्दिर समूह, किराडू (बाड़मेर) तथा संरक्षित स्मारक पटवा हवेली, जैसलमेर के लिए भारतीय दर्शकों के लिए 50 रुपये, भारतीय विद्यार्थियों के लिए 25 रुपये, विदेशी दर्शकों के लिए 250 रुपये एवं विदेशी विद्यार्थियों के लिए 100 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। जनाना महल मण्डोर (राजकीय संग्रहालय मण्डोर, जोधपुर) के लिए भी भारतीय दर्शकों के लिए 50 रुपये, भारतीय विद्यार्थियों के लिए 25 रुपये, विदेशी दर्शकों के लिए 250 रुपये एवं विदेशी विद्यार्थियों के लिए 100 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि सरदार राजकीय संग्रहालय जोधपुर श्री बांगड़ राजकीय संग्रहालय पाली राजकीय संग्रहालय आबूपर्वत (सिरोही) तथा राजकीय संग्रहालय जैसलमेर के लिए भारतीय दर्शकों के लिए 30 रुपये, भारतीय विद्यार्थियों के लिए 20 रुपये विदेशी दर्शकों के लिए 150 रुपये एवं विदेशी विद्यार्थियों के लिए 100 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है।
इसके अतिरिक्त राजकीय संग्रहालय मण्डोर एवं जोधपुर तथा राजकीय संग्रहालय जैसलमेर एवं पटवा हवेलियां के लिए कॉम्पोजिट (संयुक्त) टिकट व्यवस्था भी लागू की गई है। इसके अंतर्गत राजकीय संग्रहालय मण्डोर एवं जोधपुर के लिए भारतीय दर्शकों के लिए 60 रुपये भारतीय विद्यार्थियों के लिए 30 रुपये, विदेशी दर्शकों के लिए 300 रुपये एवं विदेशी विद्यार्थियों के लिए 150 रुपये निर्धारित किए गए हैं। वहीं राजकीय संग्रहालय जैसलमेर एवं पटवा हवेलियां के लिए भारतीय दर्शकों के लिए 70 रुपये भारतीय विद्यार्थियों के लिए 30 रुपये विदेशी दर्शकों के लिए 300 रुपये एवं विदेशी विद्यार्थियों के लिए 150 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है।
-----------