रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार
*यात्रियों की सुविधा हेतु भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार*
जोधपुर 31 दिसंबर। रेलवे प्रषासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि गाडी संख्या 04827/04828, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में भगत की कोठी से दिनांक 03.जनवरी.26 से 31.जनवरी.26 तक (05 ट्रिप) एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 04 जनवरी26 से 01 फरवरी 26 तक (05 ट्रिप) तक विस्तार किया जा रहा है।