साध्वी के शरीर में जहर नहीं पाया गया
साध्वी प्रेम बाईसा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट का कोई जिक्र नहीं-सूत्र
साध्वी के शरीर में जहर नहीं पाया गया
साध्वी का विसरा जांच के लिए भेजा गया
पिता ने इंजेक्शन की वजह से मौत का आरोप लगाया।*साध्वी प्रेम बाईसा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से
साध्वी प्रेम बाईसा को दी समाधि
परेउ कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा का देवलोक गमन हो गया। शुक्रवार को परंपरागत वैदिक विधि-विधान के साथ उन्हें समाधि दी गई। समाधि स्थल पर ग्रामीणों संतजनों और समाज के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
साध्वी प्रेम बाईसा वर्षों से धार्मिक प्रवचन कथा-वाचन और अध्यात्मिक मार्गदर्शन के माध्यम से समाज को प्रेरित करती रही उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई
अंतिम दर्शनों के दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से बाईसा को श्रद्धांजलि अर्पित की। साध्वी प्रेम बाईसा ने अपने कथा-सेवा के माध्यम से समाज में धार्मिक चेतना को प्रबल किया। लोगों ने कहा कि बाईसा का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा और उनके द्वारा दी गई आध्यात्मिक शिक्षाएं सदैव मार्गदर्शन करती रहेंगी।