निफ्ट में टीडीएस व आयकर अधिनियम में संशोधनों पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
निफ्ट में टीडीएस व आयकर अधिनियम में संशोधनों पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
जोधपुर। राष्ट्रीय फैशन प्रोद्योगिकी संस्थान (निफ़्ट) में आयकर विभाग जोधपुर की ओर से स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) और आयकर अधिनियमों वर्तमान में हुूए संशोधनों से संबंधित एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर इनकम टैक्स के एडिशनल कमिश्नर अरविंद कुमार गहलोत ने निफ़्ट जोधपुर के कर्मचारियों को टीडीएस एवं आयकर से संबंधित नवीनतम प्रावधानों अनुपालन आवश्यकताओं तथा प्रक्रियात्मक परिवर्तनों से अवगत कराया। इस मौके पर निफ्ट जोधपुर के निदेशक प्रो. जीएचएस प्रसाद ने एडिशनल कमिश्नर अरविंद कुमार गहलोत का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और जागरूकता कार्यशाला की सराहना की। इस दौरान आयकर विभाग से इनकम टैक्स ऑफिसर वैभव वशिष्ठ व कैलाश चंद कार्यालय अधीक्षक जाकिर हुसैन खान इनकम टैक्स इंस्पेक्टर अनिल सैनी और निफ्ट जोधपुर के अकाउंट ऑफिसर संदीप श्रीवास्तव मौजूद रहें। इस कार्यशाला का समंवयन निफ्ट के सहायक लेखा दीपक चंद्र जोशी ने किया।