नो बैग डे का हुआ आयोजन वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत 250 वृक्ष लगाएं
नो बैग डे का हुआ आयोजन वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत 250 वृक्ष लगाएं
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। पीएम श्री राउमावि सोजत सिटी में चतुर्थ शनिवार को नो बैग डे का आयोजन हुआ। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को पांच हाउज ( जल, अग्नि, वायु,पृथ्वी एवं आकाश ) में बांटा गया । प्रथम दो कालांश में वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत 250 वृक्ष लगाया गया ।यूथ क्लब के वायु हाउस द्वारा योगाभ्यास ,अग्नि हाउस द्वारा ड्रामा,पृथ्वी हाउस द्वारा संगीत,जल हाउस द्वारा रीडिंग गतिविधि , आकाश हाउस द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया ।मध्यांतर समय में संगीत, नृत्य एवं ड्रामा काआयोजन हुआ अंतिम दो कालांश में मानस सत्र के अन्तर्गत विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी प्रफुल्ल ओझा एडवोकेट ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ाने के लिए धैर्य , अपने कर्तव्यों एवं सकारात्मक सोच विकसित पर बल दिया ।

करियर मार्गदर्शन एवं समस्या संवाद के अंतर्गत महेंद्र जांगिड़ हार्डवेयर ने रोजगार के विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (मुख्यालय) पाली देवाराम प्रजापत करियर मार्गदर्शन एवं सकारात्मक सोच के साथ जीवन को आगे बढ़ाने को कहा। सीबीईओ सोजत दलपतसिंह ने वृक्षारोपण एवं नैतिक कर्तव्य के बारे में विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर मारवाड़ जंक्शन सीबीईओ रामराज प्रजापत एवं प्राचार्य स्वरूप सिंह उदावत ने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का संचालन पप्पू कुमार जीनगर ने किया।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राकेश कश्यप, उप प्रधानाचार्य कुसुम लखेरा, राजेंद्र जोशी उदाराम चौधरी बगदा राम चौधरी ममता पनुसा लक्ष्मण परिहार जेरा राम सुरेंद्र कुमार पंकज शर्मा व्याख्याता अतुल कुमार,सुमन कंवर सुनीता वैष्णव रमेश कुमार त्रिवेदी रमेश चौधरी विष्णु लाल मानक लाल मौजूद थे।