वरिष्ठ साहित्यकार बसन्ती पंवार एवं हरिप्रकाश राठी को संपर्क श्री सम्मान

वरिष्ठ साहित्यकार बसन्ती पंवार एवं हरिप्रकाश राठी को संपर्क श्री सम्मान

वरिष्ठ साहित्यकार बसन्ती पंवार एवं हरिप्रकाश राठी को संपर्क श्री सम्मान

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

जोधपुर। सूर्य नगरी जोधपुर शहर के लिए यह गर्व का विषय है कि जयपुर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था संपर्क ने 18 जनवरी 2026 अपरान्ह देश के लोकमान्य साहित्यकारों के साथ इस शहर की दो साहित्यिक हस्तियाँ बसन्ती पंवार एवं हरिप्रकाश राठी को भी एक अभूतपूर्व समारोह में सम्मानित किया। यह पुरस्कार होटल ग्रैंड सफारी में राजस्थान महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ मंजू बाघमार एवं मंचासीन विद्वानों द्वारा प्रदान किया गया। बसन्ती पंवार राजस्थानी की मान्य सहित्यकारा हैं जो राजस्थानी भाषा की पहली महिला उपन्यासकार, पहली लौरीकार एवं दूसरी व्यंग्यकार हैं उन्होंने हिन्दी और राजस्थानी भाषा में सभी विधाओं में 22 पुस्तकें लिखी हैं । साथ ही अनुवाद और संपादन का कार्य भी किया है । आप हिन्दी से राजस्थानी में उपनिषद का अनुवाद और हिन्दी से राजस्थानी भाषा में शब्दकोष के कर्य ममें संलग्न हैं ।

     श्री राठी लोकप्रतिष्ठ कथाकार हैं , उन्होंने दस कथा-संग्रह एवं पांच सौ ऊपर संपादकीय पृष्ठ पर लेख लिखे हैं। दोनों साहित्यकारों को पूर्व में भी अनेक पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।