घूमर फेस्टिवल 19 को

घूमर फेस्टिवल 19 को

घूमर फेस्टिवल 19 को

जोधपुर/ राजस्थान की लोक संस्कृति और परंपरा का प्रतीक घूमर नृत्य पूरे देश और विश्व में प्रसिद्ध है। इसे जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग की ओर से 19 नवम्बर को घूमर फेस्टिवल-2025 का आयोजन राज्य के सभी संभागीय मुख्यालयों पर किया जा रहा है। राजस्थान की लोक संस्कृति का उत्सव घूमर फेस्टिवल-2025 के लिए इच्छुक प्रतिभागी पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर विभाग की ओर से जारी क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं.

क्षेत्रीय पर्यटन विभाग जोधपुर की उप निदेशक डॉ. सरिता फिड़ौदा ने बताया कि जोधपुर संभागीय मुख्यालय पर आयोजित घूमर फेस्टिवल प्रतियोगिता में 20 महिलाओं के ग्रुप भाग लेंगे. जिसमें एनजीओ स्कूल कॉलेज तथा पंजीकृत सांस्कृतिक केंद्रों की महिला प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग ले सकती है। एकल प्रतिभागी भी इस फेस्टिवल में भाग ले सकेंगे लेकिन वे प्रतियोगिता श्रेणी में सम्मिलित नहीं होंगे

राज्य सरकार की ओर से प्रतियोगिता में बेस्ट ग्रुप डांस बेस्ट कॉस्ट्यूम बेस्ट ज्वेलरी बेस्ट कोरियोग्राफी जैसी विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। घूमर फेस्टिवल की तैयारी के तहत अधिकारियों की ओर से आयोजन की व्यवस्थाओं मंच सज्जा प्रतिभागी सुविधाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं।