ब्रजभाषा लोकगीत कार्यक्रम का आयोजन
ब्रजभाषा लोकगीत कार्यक्रम का आयोजन आज
श्री नाथद्वारा। कला , साहित्य , संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, राजस्थान सरकार के सांस्कृतिक सृजन पखवाड़ा के अंतर्गत राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी, जयपुर और साहित्य मंडल, श्रीनाथद्वारा के संयुक्त तत्वावधान में ब्रजभाषा लोकगीत कार्यक्रम का आयोजन 29 सितंबर सोमवार को साहित्य मंडल के प्रेक्षागृह में किया जाएगा। इस अवसर पर ब्रज लोकगीतों की बेहतरीन और शानदार प्रस्तुति ब्रज के लोक कलाकारों द्वारा की जाएगी। इसमें विविध ब्रज लोकगीतों के प्रदर्शन किए जाएंगे। रसिया, लांगुरिया, भजन, मल्हार, फाग लोक-मंगल गीत, के साथ साथ चाय नृत्य, तख्त नृत्य, लोक ध्वनि एवं अन्य विभिन्न प्रकार की झांकियों के दर्शन भी कलाकारों द्वारा प्रदर्शित किए जाएंगे। कार्यक्रम के संयोजक एवं साहित्य मंडल के प्रधानमंत्री श्री श्याम प्रकाश देवपुरा ने बताया कि यह ब्रज लोकगीत कला आज भी नाथद्वारा में ब्रज की संस्कृति और ब्रज के संस्कारों का संरक्षण करती है। ऐसे में सरकार द्वारा की गई यह पहल साहित्य मंडल के लिए एक उल्लेखनीय अवसर है। इस अवसर पर श्रीनाथद्वारा के सभी गणमान्यजन उपस्थित होंगे।