अब बस कुछ दिन बाकी 30,000 रुपये की स्कॉलरशिप का सुनहरा मौका!
अब बस कुछ दिन बाकी
30,000 रुपये की स्कॉलरशिप का सुनहरा मौका!
पाली सितम्बर
सरकारी विद्यालयों से 12वीं उत्तीर्ण कर कॉलेज में दाख़िला लेने वाली छात्राओं के लिए “अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2025” के अंतर्गत उच्च शिक्षा का बेहतरीन अवसर उपलब्ध है। इस योजना के तहत चयनित छात्राओं को ₹30,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपनी उच्च शिक्षा के सपने को साकार कर सकेंगी।
महत्वपूर्ण बात यह है कि आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2025 है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपनी बेटियों का आवेदन समय पर पूरा करें, ताकि वे इस अवसर से वंचित न रह जाएं।
मुख्य जानकारी:
पात्रता: छात्रा ने सरकारी विद्यालय से 10वीं और 2025 में 12वीं उत्तीर्ण की हो तथा 2025-26 में किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज में दाख़िला लिया हो।
छात्रवृत्ति राशि: ₹30,000 (एकमुश्त आर्थिक सहयोग)
आवेदन प्रक्रिया: आवेदन पत्र ऑनलाइन भरे जा सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट: www.azimpremjifoundation.org
अंतिम तिथि: 30 सितम्बर 2025
*महत्वपूर्ण सूचना:*
सोमवार को पाली जिले के सभी कॉलेजों में छात्राओं के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसमें छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया में सहायता प्रदान की जाएगी। सभी पात्र छात्राओं से अनुरोध है कि वे नीचे दिए गए दस्तावेज़ तैयार करके कैंप में अवश्य लाएँ:
10वीं की मार्कशीट , 12वीं की मार्कशीट , आधार कार्ड , पासपोर्ट साइज फोटो , बैंक पासबुक / डायरी, हस्ताक्षर (Sign) , कॉलेज के प्रथम वर्ष की फीस रसीद अथवा एनरोलमेंट स्लिप
यह छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि समाज में बेटियों की शिक्षा को लेकर सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।