पेंशनर्स हमारे सामाजिक ताने-बाने का महत्वपूर्ण हिस्सा है : एसडीएम जांगिड़
पेंशनर्स हमारे सामाजिक ताने-बाने का महत्वपूर्ण हिस्सा है : एसडीएम जांगिड़
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सोजत। पेंशनर्स हमारे सामाजिक ताने-बाने का महत्वपूर्ण हिस्सा है पेंशनरस ने समाज को बहुत कुछ दिया है जैसे जैसे वट वृक्ष की उम्र बढती है वैसे वैसे उसकी जडे गहरी होती जाती हैं उक्त उद्गार उपखंड अधिकारी मासिंगा राम जांगिड़ ने कचहरी परिसर स्थित पेंशनर भवन में पेंशनर डे पर आयोजित समारोह में व्यक्त किए उन्होंने कहा कि पेंशनर्स को समाज की युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करते रहना चाहिए पाश्चात्य संस्कृति से विचलन बढ़ा है इन विचलनों को देखते हुए वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन बहुत आवश्यक है नई पीढ़ी सही राह पर चल सके एवं स्वयं तथा राष्ट्र का विकास कर सके यह पुनीत कार्य पेंशनर्स ही कर सकते हैं तहसीलदार दिलीप सिंह राठौड़ ने कहा कि पेंशनर समाज के पथ प्रदर्शक होते है । वे अपने जीवन के अनुभवों के सार से समाज एवं राष्ट्र को सशक्त बनाने में सेवा निवृत होने के बाद भी अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करते है।

अध्यक्षता कर रहे भामाशाह अनोपसिंह लखावत ने कहा कि सोजत पेंशनर्स उपशाखा न केवल पेशनर्स को ही लाभान्वित कर रही है बल्कि सामाजिक सरोकारों एवं परोपकारों के कायों में भी अग्रणी है उन्होंने पेंशनर्स के लिए हर पखवाड़े स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने का सुझाव दिया। डा वासुदेव सांखला ने कहा कि पेंशनर्स समाज के अभिन्न अंग है जो समाज को सशक्त बनाने एवं राष्ट्र की आधारशिला को मजबूत बनाने में सदैव अग्रणी रहते है। इस मौके पेंशनर्स समाज सोजत उपशाखा अध्यक्ष लालचंद मोयल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए पेंशनर्स समाज उपशाखा सोजत द्वारा सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी दी तथा स्वागत भाषण दिया। वहीं सचिव रामस्वरूप भटनागर ने पेंशनर्स समाज के इतिहास पर प्रकाश डाला चेतन व्यास ने समाज में बढती हुई विकृतियो तथा भटकते हुए युवाओं को सही दिशा दिखाने के लिए पेंशनर्स का आह्वान किया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन अध्यक्ष देवेंद्र व्यास, सत्य नारायण सेन एसबीआई शाखा प्रबंधक भरत मीणा, सीबीईईओ दलपत सिंह सांखला, एसीबीईईओ बगदा राम आदि अतिथियों का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। नायब तहसीलदार से तहसीलदार के रूप में पदोन्नत होने वाले दिलीप सिंह राठौड़ का नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का सरस संचालन राम स्वरूप भटनागर एवं चेतन व्यास ने किया।

यह थे उपस्थित -
संगठन मंत्री पूर्व खेल अधिकारी सत्तुसिंह भाटी कार्यालय प्रभारी फौजी अशोक सेन, केशियर मदनलाल चौहान, शिवलाल जोशी, दीपसिंह राजावत, नवनीत राय रुचिर, माधव शास्त्री, रमेश व्यास, रमेश त्रिवेदी, झूमर लाल गर्ग, अनिल जैन, जुगल किशोर दवे, निरंजन त्रिवेदी, ओमप्रकाश मोहिल, मोहनलाल राठौड़, हेमाराम सोलंकी, कानसिंह राजपुरोहित, राधाकिशन गेहलोत, पुरणमल सोनी, शिवनारायण शर्मा (चण्डावल), गोविंद कुमार सेन,धर्मेंद्र माथुर, मुरलीधर जोशी सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित थे।
