सोजत महोत्सव में दिखी राजस्थानी लोक संस्कृति की जीवंत झलक

सोजत महोत्सव में दिखी राजस्थानी लोक संस्कृति की जीवंत झलक

सोजत महोत्सव में दिखी राजस्थानी लोक संस्कृति की जीवंत झलक

लोकसंस्कृति की विरासत को संर‌क्षित करना हम सभी का दायित्व : पूर्व काबिना मंत्री दवे

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही की रिपोर्ट 

सोजत। राजस्थानी लोक संस्कृति की जीवंत झलक सोजत महोत्सव के दौरान शंकर बाग नवचौकिया में राजस्थानी घुमर नृत्य समूह प्रतियोगिता में देखने को मिली किशोरियों एवं युवतियों ने परस्परागत लहंगा-चोली धारण किए एक रुपता के साथ अपनी भाव- भंगिमा हाव-भाव से दर्शको को मुग्ध कर दिया घुमर की हर प्रस्तुति पर हॉल करतल ध्वनि से गुंजायमान हो उठा।प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। प्रथम द्वितीय तृतीय समूह को उपाध्यक्ष भवानी शंकर सोनी एवं श्रीमती देवी कंवर सोनी धर्म पत्नी स्व.मदन लाल सोनी की तरफ से क्रमशः 3100, 2100, 1100 की ईनामी राशि एवं मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र उपलब्ध करवाएं गए । मुख्य अतिथि पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मी नारायण दवे ने कहा कि इस प्रकार की लोकसंस्कृति की विरासत को संर‌क्षित करना हम सभी का दायित्व है। सोजत महोत्सव को प्रादेशिक स्तर पर पहचान के लिए हम सभी के प्रयास रंग लाऐंगे। विधायक शोभा चौहान ने कहा कि घुमर राजस्थान में प्रचलित अत्यंत लोकप्रिय नृत्य है जो हर शुभ प्रसंग में आयोजित होता है यह राजस्थान की पहचान है उन्होंने कहा कि लगातार प्रभावी आयोजनो के माध्यम से सोजत महोत्सव की चर्चा अब पूरे प्रदेश में होने लगी है वह दिन दूर नहीं जब सोजत महोत्सव की एक स्थापित पहचान होगी।

कार्यक्रम का सरस संचालन पुष्पत राज मुणोत एवं चेतन व्यास ने किया । घुमर नृत्य प्रबंधन सुश्री किरण बौराना ने किया। 

यह थे उपस्थित - 

इस मौके चैयरमेन प्रतिनिधि जुगल किशोर निकुंम महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती ऐश्वर्या सांखला, माणकराज चौहान, अनोप सिंह लखावत, भवानी शंकर सोनी, जोगेश जोशी, ओम प्रकाश गुरु, राजेश तंवर, पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, राजेश अग्रवाल, हितेन्द्र व्यास, सत्य नारायण गोयल, श्याम लाल व्यास, पूर्व खेल अधिकारी सत्तुसिंह भाटी, चुन्नीलाल बोस ताराचंद सैनी, जवरीलाल बौराणा, रशीद गोरी बादि उपस्थित थे।

यह थे निर्णायक - 

घुमर नृत्य प्रतियोगिता में मोहम्मद रफीक एसीबीईईओ, सेवानिवृत्त प्राचार्या अर्चना गुप्ता एवं महिला काग्रेस जिलाध्यस ऐखर्या सोखला निर्णायक थे।

यह रहे विजेता 

घुमर नृत्य प्रतियोगीता में प्रथम विजेता समूह दीपिका सोनी, आराधना, वरषिका, मोनिका, भाव्या, सिददिका दिशिता, ज्योति को 3100, द्वितीय विजेता समूह पूरण विधा मंदिर पायल, याशिका गहलोत, यशोधरा, अंजली, प्रियांशी को 2100 व तृतीय विजेता समूह. नीलम सोलंकी, वर्षा, जयश्री, नीरु को 11000 की ईनामी राशि मोमेंटो दिए गए...। वहीं इस मौके सोजत महोत्सव समिति के लिए आर्थिक सहयोग की घोषणाओं की झड़ी लग गई।