बार एसोसिएशन नवीन कार्यकारिणी का स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न
बार एसोसिएशन नवीन कार्यकारिणी का स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। बार एसोसिएशन सोजत के सभागार में नवीन कार्यकारिणी द्वारा स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अपर जिला न्यायाधीश महोदय दिनेश गढ़वाल अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट साधना सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवदान चौधरी एवं अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय अनुराधा दाधीच बार एसोसिएशन अध्यक्ष देवेंद्र व्यास की गरिमाई उपस्थिति रही साथ ही बार एसोसिएशन सोजत के उपाध्यक्ष घेवर राम गहलोत, सचिव जितेंद्र परिहार , सहसचिव राहुल सिंघाड़िया , कोषाध्यक्ष पुनीत दवे , पुस्तकालय सचिव सचिन ईचरसा एवं समस्त वरिष्ठ श्रेष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम में नवीन कार्यकारिणी द्वारा स्नेह मिलन के साथ ही निर्वाचन अधिकारियों एवं पूर्व बार कार्यकारिणी के सदस्यों का अभिनंदन सम्मान किया गया तथा न्यायलेश्वर महादेव मंदिर निर्माण हेतु सुरेंद्र वैष्णव एडवोकेट का अभिनंदन सम्मान किया गया बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संरक्षक कमेटी ,निर्माण कार्य निरीक्षण कमेटी ,प्रशासनिक एवं अनुशासनात्मक कमेटी तथा महिलाओं हितों हेतु आंतरिक समिति का गठन किया गया संरक्षक समिति में सुखदेव चारण, जीवराज सिंह लखावत, ताराचंद टांक , डॉ आनंदीलाल भाटी, ताराचंद भाटी, गजेंद्र कुमार मेहता, मोती सिंह राजपुरोहित निर्माण कार्य निरीक्षण समिति में मोती सिंह राजपुरोहित, भवानी सिंह जैतावत, राजेंद्र चौधरी दशरथ सिंह एवं वर्तमान कार्यकारिणी ,प्रशासनिक एवं अनुशासनात्मक समिति में जीवराज सिंह लखावत, डॉ आनंदीलाल भाटी, देवाराम परिहार, राजेश चौधरी, सुरेंद्र वैष्णव, एवं वर्तमान कार्यकारिणी के तमाम सदस्य गण महिलाओं हेतु आंतरिक समिति में संगीता सिंघवी, सविता राजपुरोहित, पूजा सोलंकी , नीलम सोनी , टोनू चौहान को सम्मिलित किया गया कार्यक्रम में कार्यकारिणी का विस्तार कर नवीन कार्यकारिणी में सभी का आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष देवेंद्र व्यास ने की तथा मंच संचालन सुनील दवे व पंकज जी त्रिवेदी ने किया।