ईएलसी के माध्यम से हो रहे नव मतदाता पंजीकृत
ईएलसी के माध्यम से हो रहे नव मतदाता पंजीकृत
पाली 23 दिसम्बर/ निर्वाचन विभाग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत चलाए जा रहे दावे एवं आपतियों के चरण के चलते मतदाता सूची में 18 वर्ष की आयु के युवा, महिला मतदाताओं के साथ विशेष योग्यजन, पीवीटीजी समेत अन्य पात्र व्यक्तियों का मतदाता सूची में शत-प्रतिशत पंजीकरण करवाया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एल.एन. मंत्री ने बताया कि अभियान के तहत कलस्टर कैम्पों के माध्यम से विद्यालयों एवं कॉलेजों में ईएलसी के माध्यम से नवमतदाता पंजीकरण किये जा रहे है। जिले के राबाउमावि देसूरी में जिला स्वीप कॉर्डिनेटर गजेन्द्र सिंह नारलाई ने क्लस्टर कैंप में बालिकाओं को ई.एल.सी.द्वारा की जाने वाली स्वीप गतिविधियों की जानकारी दी और बी.एल.ओ. चेतन सिंह राणावत के सहयोग से फॉर्म 6 उपलब्ध करवा कर निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य श्रीमती निर्मला पुरी सुश्री राजश्री शर्मा श्रीमती ममता व्यास, श्रीमती माधवी चारण एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
डोर टू डोर होगा सर्वे - जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 29 दिसम्बर को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से दिव्यांगजनों के लिए मतदाता कलस्टर कैंप, 6 जनवरी को डोर टू डोर सर्वे कर ट्रांसजेण्डर एवं ईआरओ की ओर से चिन्हित स्थानों पर पीवीजीटी डिनोटिफाइड ट्राइव, नोमेडिक एवं सेमी नोमेडिक कम्युनिटी के शेष रहे व्यक्तियों का पंजीकरण तथा 10 जनवरी को महिलाओं एवं नव विवाहित महिलाओं का समस्त मतदान केन्द्रो पर पंजीकरण किया जाएगा।