रन फॉर यूनिटी कल

रन फॉर यूनिटी कल

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष में रन फ़ॉर यूनिटी विशाल रैली होगी आयोजित

पाली 30 अक्टूबर /सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष में जिला प्रशासन, समस्त जिला स्तरीय विभागों     राजकीय एव निजी विद्यालय एवँ विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से 31 अक्टूबर को सुबह 9 बजे डिस्ट्रिक्ट क्लब पाली से रन फ़ॉर यूनिटी की विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली को जिला कलक्टर एल एन मंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. बजरंग सिंह ने बताया कि एकता दिवस पर रन फ़ॉर यूनिटी की विशाल रैली डिस्ट्रिक्ट क्लब पाली से रवाना होकर सूरजपोल से अंबेडकर सर्किल होते हुए जिला कलक्टर कार्यालय आकर समापन होंगा।

उन्होंने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल यूनिटी के प्रतीक हैं और उनके जन्मदिवस 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनके नेतृत्व में भारत को एकीकृत करने और देश की अखंडता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया था।

उन्होेनें पुलिस विभाग को युनिटी मार्च रूट अनुसार सुरक्षा ट्राफिक व्यवस्था के लिए आवश्यक जाबता एव बैरिकैटिंग की व्यवस्था के निर्देश दिये। इसी प्रकार नगर सुधार न्यास को कार्यक्रम के दौराण नाश्ते की व्यवस्था, चिकित्सा विभाग को मेडिकल व्यवस्था, शिक्षा व स्काउट को विधार्थियों की सहभागिता व शारिरिक शिक्षकों की न्युक्ति सहित एन.एस.एस एन.सी.सी खेल मेरा युवा भारत आई.टी.आई उच्च शिक्षा नगर निगम एवं रसद विभाग को आवश्यक व्यवस्था के निर्देंश दियें।

---------