बजरी अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ कार्यवाही एक गिरफ्तार

बजरी अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ कार्यवाही एक गिरफ्तार

बजरी अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ कार्यवाही एक गिरफ्तार

 पाली /अवैध बजरी खनन परिवहन के तहत दो ट्रेक्टर मय अवैध बजरी के साथ एक मुलजिम को पुलिस ने गिरफतार किया हें.

पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने बताया कि जिला पाली में अवैध खनन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही कर अवैध खनन पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन गुप्त के तहत जयसिंह तंवर अति. पुलिस अधीक्षक जिला पाली के निर्देशन व रतनाराम देवासी वृताधिकारी वृत सोजत के निकटतम सुपरविजन तथा श्रीमती कमला नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सोजत रोड़ के नेतृत्व में 01 जनवरी 2026 को रात्रि में 01 ट्रेक्टर ट्रोली मय अवैध खनन बजरी व 02 जनवरी को दिन मे 01 ट्रेक्टर- ट्रोली मय अवैध खनन बजरी के साथ 01 मुलजिम गिरफतार कर कुल 02 प्रकरण दर्ज किये जाकर अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा हैं। प्रथम प्रकरण में

 01 जनवरी को दौराने रात्रि गश्त में कमला निपु थानाधिकारी पुलिस थाना सोजतरोड को जरिये मुखबीर खास से ईतला मिली कि सरहद सिनला से गुर्जरो की ढाणी की तरफ आने वाले कच्चे रास्ते होते हुऐ एक टैक्टर जो अवैध बजरी भरकर आ रहा है जिस पर नाकाबंदी कर ईतलानुसार चैक करने से ट्रेक्टर मय ट्रोली बजरी भरी हुई पाये जाने से मौके से ट्रेक्टर ट्रोली मय अवैध बजरी जब्त कर थाने पर आकर मुलजिम बादरराम पुत्र डावरराम उम्र 45 साल पैशा मजदुरी निवासी सिनला पुलिस थाना सोजतरोड जिला पाली को गिरफ्तार कर प्रकरण धारा 303 (2) बीएनएस व 4/21 23 एमएमडीआर एक्ट में दर्ज किया गया। दूसरे मामला

 02 जनवरी को दौराने गश्त श्रीमती कमला निपु थानाधिकारी पुलिस थाना सोजतरोड को जरिये मुखबीर खास से ईतला मिली कि सरहद बोरनाडी से मुसालिया कच्चे रास्ते से एक टैक्टर जो अवैध बजरी भरकर आ रहा है जिस पर नाकाबंदी कर सूचना पर चैक करने से ट्रेक्टर मय ट्रोली बजरी भरी हुई पाई गई एवं चालक मुलजिम सुर्यभानसिह पुत्र गजेन्द्रसिह निवासी मेलावास जो मौके से अवैध बजरी से भरे हुए ट्रेक्टर ट्रोली को खडडे मे डालकर फरार हो गया जिस पर मौके से ट्रेक्टर ट्रोली मय अवैध बजरी जब्त कर बाद कार्यवाही थाने पर आकर मुलजिम सुर्यभानसिह के विरूद्ध प्रकरण धारा 303 (2) बीएनएस व 4/21 23 एमएमडीआर एक्ट में दर्ज किया गया। अवैध खनन की रोकथाम की गई।