विशेष दिव्यांगजनो का रविवार को जाचेंगे स्वास्थ्य

विशेष दिव्यांगजनो का रविवार को जाचेंगे स्वास्थ्य

विशेष दिव्यांगजनो का रविवार को जाचेंगे स्वास्थ्य

 पाली 6दिसम्बर/चिमनपुरा रोड स्थित दिव्यांग सेवा सस्थान मे होगा आयोजन कई चिकित्सक देंगे निःशुल्क सेवाए

 महिला सुरक्षा सहयोगी समिति एवं दिव्यांग सेवा सस्थान पाली के संयुक्त तत्वावधान मे रविवार को चिमनपुरा रोड स्थित दिव्यांग सेवा सस्थान मे दोपहर 12 से 2 बजे तक विशेष दिव्यांगजनो के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमे कई चिकित्सक निःशुल्क सेवाए देंगे।

 महिला सुरक्षा सहयोगी समिति के संस्थापक अध्यक्ष एवं दिव्यांग सेवा सस्थान के संस्थापक झालाराम देवासी ने बताया कि दिव्यांगजनो की सेवा के लिए आयोजित होने वाले सेवा के पूनित कार्य मे इएनटी विशेषज्ञ डॉ. गौरव कटारिया फिजिशियन डॉ. भरत सेजू सर्जन डॉ. राजेश कुमार दंत विशेषज्ञ डॉ. विजय बॉस चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. नारायणी मेघवाल पैथोलॉजिस्ट डॉ. सरिता परिहार ब्लड बैंक प्रभारी अधिकारी डॉ. मांगीलाल चौधरी एवं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. विकास परिहार दिव्यांगजनो का निःशुल्क उपचार करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियो को लेकर नसिंग अधिकारी राजूदास वैष्णव महिला सुरक्षा सहयोगी समिति सचिव श्रीमती अचला शर्मा मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार राजू देवासी आदि जुटे हुए है।