पंचकूडीय यज्ञ कर आर्य वीर दल ने मनाया ऋषिबोत्सव
पंचकूडीय यज्ञ कर आर्य वीर दल ने मनाया ऋषिबोत्सव
पाली /आर्यवीर दल संरक्षक धनराज आर्य की अध्यक्षता में आर्य वीर दल लाखोटिया रोड पाली में महाशिवरात्रि पर्व ऋषिबोत्सव के रुप मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं एडवोकेट अशोक अरोड़ा एवं साहित्यकार पवन पाण्डे के विशिष्ट आतिथ्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संरक्षक धनराज आर्य एवं अध्यक्ष दिलीप परिहार ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पश्चात आर्य समाज मंत्री विजयराज आर्य शिवराम प्रजापत के ब्रह्मात्व में ईश्वर स्तुति प्रार्थना उपासना के बाद विधि-विधान से पंचकूडीय देवयज्ञ किया गया। अतिथियों का स्वागत पट्टीका और माल्यार्पण पर बहुमान किया गया।
- दिलीप परिहार ने कहां की शिवरात्रि को 14, वर्ष के बालक मूलशंकर को सच्चे शिव का बोध हुआ जो दयानन्द बनकर संसार एवं भारत का विख्यात समाज सुधारक बना। हमें भी सच्चे शिव को जानकर अपना आत्म सुधार करना चाहिए । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा एवं एडवोकेट अशोक अरोड़ा ने आर्य समाज एवं ऋषि दयानन्द के स्वतंत्रता आंदोलन एवं सामाजिक अंधविश्वास के विरुद्ध किए गए कार्यों पर अपना उद्बोधन दिया।
- आर्य समाज प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य ने बताया कि देवयज्ञ में आर्य समाज प्रधान मंगाराम आर्य, वरिष्ठ आर्य समाजी मोहनलाल आर्य, कोषाध्यक्ष चन्द्राराम प्रजापत, एडवोकेट कुन्दन चौहान, आर्य वीर दल अध्यक्ष दिलीप परिहार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर हंस, उपाध्यक्ष देवेन्द्र मेवाडा, सचिव हनुमान आर्य, कोषाध्यक्ष महेन्द्र प्रजापत, संचालक भरत आर्य, जगदीश आर्य सहित
- 20 जोड़े सपत्नीक मुख्य यजमान बने।
- यज्ञ में उपस्थित सभी आर्य वीर वीरांगनाओं ने आहुतियां प्रदान कर ऋषिवर को सश्रद्ध श्रद्धांजलि अर्पित कर विश्व शांति एवं मंगल की कामना की गई, यज्ञ प्रार्थना, शान्ति पाठ ,जयघोष के के बाद यजमानों पर पुष्पवर्षा के साथ पंचकूडीय महायज्ञ सम्पन्न हुआ।
- यज्ञ के पश्चात आर्य समाज एवं आर्य वीर दल का अधिवेशन हुआ जिसमें वरिष्ठ आर्यो के सर्वसम्मत प्रस्ताव पर महिला आर्य समाज गठन करने का निर्णय लिया गया।
- बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति में सीमा परिहार के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से अंकिता सिरवी को महिला प्रधान, निर्मला मेवाड़ा को उप प्रधान एवं सुश्री छवि आर्या को निर्विरोध सचिव बनाया।
- आर्य वीर दल संरक्षक धनराज आर्य मंत्री विजयराज आर्य ने आगामी तीन वर्ष के लिए दिलीप परिहार को आर्य वीर दल अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा । जिसका समर्थन मंगाराम आर्य और पेपसिह राजपुरोहित ने किया।
- सर्वसम्मति से दिलीप परिहार को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित कर अपनी कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार दिया गया । आर्य समाज एवं आर्य वीर दल की और से संरक्षक धनराज आर्य एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिलीप परिहार का साफा बंधवाकर माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम में पुखराज शर्मा, घेवरचन्द आर्य, पूनमचंद वैष्णव, राकेश सोनी, पारस मेवाड़ा, विष्णु बंजारा, विनोद सिंह तोमर, वीरम गुर्जर, भरतवीर सिंह, गिरधारीलाल, योगेन्द्र देवड़ा, प्रतिभा जांगिड़, रिद्धी आर्या, रेखा कुमावत, गीता देवी प्रजापत सहित ।