जिला कलक्टर नागौर पुरोहित हुए सेवानिवृत्त

जिला कलक्टर नागौर  पुरोहित हुए सेवानिवृत्त

जिला कलक्टर नागौर श्रुण कुमार पुरोहित हुए सेवानिवृत्त

सरल, सहज और शालीन व्यक्तित्व ने सभी को किया भावुक

नागौर जनवरी/जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित की विदाई एक अनोखे और भावनात्मक माहौल में बैंड-बाजे के साथ की गई। इस अवसर पर कलक्ट्रेट की सभी शाखाओं के अधिकारी कार्मिक एवं उनसे जुड़े आमजन की आंखें नम नजर आईं।

अपने कार्यकाल के दौरान पुरोहित ने सरलता विनम्रता और संवेदनशील प्रशासन की ऐसी मिसाल पेश की जो हमेशा याद रखी जाएगी। आमजन से सीधा संवाद और कर्मचारियों के प्रति आत्मीय व्यवहार उनकी सबसे बड़ी पहचान रही।

विभागीय नियमों के तहत आज वे शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए लेकिन नागौर की स्मृतियों में उनका योगदान हमेशा जीवित रहेगा। पुरोहित बाड़मेर, जोधपुर पाली बाली आदि स्थानों पर सेवाए दी. पुरोहित को उज्ज्वल स्वस्थ और सुखद सेवानिवृत्त जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएंदी गईं