बालिकाओं को योजनाओं की जानकारी दी
बालिकाओं को योजनाओं की जानकारी दी
पाली, 13 नवम्बर। जिला प्रशासन व महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में श्री सुंधा माता शिक्षण संस्था उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर पाली में आमुखीकरण कार्यालय का आयोजन किया गया।
महिला अधिकारीता विभाग के उप निदेशक भागीरथ के निर्देशानुसार विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कालीबाई भील महिला संबल शिक्षा सेतु योजना के बारे में जिला हब एंपावरमेंट ऑफ वूमेन से जेण्डर स्पेशलिस्ट राजश्री ने विस्तृत से जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का उद्देश्य उन बालिका व महिलाओं को दसवीं और बारहवीं की कक्षा की पढ़ाई पूरी करने में मदद करना है जिनकी पढ़ाई बीच में छूट गई है इस योजना के तहत राजस्थान की मूल निवासी महिलाएं ओपन स्कूलिंग के माध्यम से अपनी शिक्षा फिर से शुरू कर सकती हैं इसमें कक्षा 10 के लिए न्यूनतम आयु 14 वर्ष और कक्षा 12 के लिए न्यूनतम 15 वर्ष है।
उन्होंने लाड़ो प्रोत्साहन योजना के बारे में बताएं कि इस योजना का उद्देश्य बेटियो को जन्म से लेकर उनकी शिक्षा और स्नातक तक आर्थिक सहायता प्रदान करना हैं इस योजना के तहत सरकार ने उन लड़कियों को डेढ़ लाख रुपए की राशि प्रदान की जाती है जो राज्य के सरकारी या प्रमाणित निजी अस्पतालों में जन्मी हो। एमटीएस इंदू बाला ने विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर महिला सुरक्षा सलाह केंद्र की विस्तृत जानकारी दी। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पुरण कुमार, अध्यापिका नेहा जोशी व बबीता एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं।
----------