कांग्रेस ने एक सक्षम देश के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान दिया है- यादव
कांग्रेस ने एक सक्षम देश के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान दिया है- यादव
The Bhaswar Times News
सवोॅदय संकल्प शिविर मे दी कांग्रेस नीतियों की जानकारी
by Ramesh Kumar chauhan
ब्यावर/जैतारण- राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के तत्वाधान मे दो दिवसीय सवोॅदय संकल्प प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हुआ। शिविर के दौरान राजीव गांधी पंचायत राज के प्रदेश अध्यक्ष सी बी यादव ने कहा कि कांग्रेस ने एक सक्षम देश के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान दिया है।
प्रशिक्षण में प्रोजेक्ट के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की नीति के बारे में जानकारी दी गई।
शिविर मे पूर्व केबिनेट मंत्री सुरेन्द गोयल,कांग्रेस जिला अध्यक्ष किशोर चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष इशीका जैन, जितेंद्र कंसाना,विकास बुडानिया,जयंती भाटिया,केशव तिवारी, तेजपाल कुलहरिया, आयोजक कमेटी के जैतारण ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत पंवार, पंचायत राज संगठन के शहर अध्यक्ष बरकत काजी, कोषाध्यक्ष बाबूलाल धोलिया, रामस्वरूप छाबा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।