धनवंतरि भगवान की पूजा
धनवंतरि भगवान की होगी पूजा पाली / धनतेरस पर सदैव आरोग्य प्रदान करने वाले धनवंतरी की पूजा की जाती है
हमेशा कहा जाता है कि स्वास्थ्य धन से अधिक महत्वपूर्ण है, इसलिए धनतेरस दीपावली से पहले आता है।आयुर्वेद से जुड़े लोग धनवंरी की पूजा करते है. पाली के आयुर्वेदिक अस्पताल में हर वर्ष भगवान धन्वंतरि की पूजा होती हैँ.
लक्ष्मी जी के पहले आरोग्य प्रदान करने वाले धनवंतरी जी की आज पूजा होगी। धनतेरस पर प्रातः काल में सुहागिने सज धज के विशेष परिधानों में जाकर जंगल से मिट्टी रूपी लक्ष्मी को पूजन कर घर लाती है जिसकी दीपावली पर विशेष पूजन होता है. महिलाऐं मंगल कामना करते हुए जंगल में मिट्टी खोदती है फिर उसका पूजन किया जाता हैँ पानी, धुप दीप से सजे बर्तन में फूल माला, दीप, अगरबत्ती, पेड़ पतों के साथ लक्ष्मी लेकर घर आती हैँ तीन दिन पूजन के बाद इसे तुलसी,गमले व पीपल के वृक्ष में विसर्जित करती हैँ.