दो बहनों की हुई मौत         

दो बहनों की हुई मौत                                  जोधपुर /जोधपुर के मणाई गांव की दो सगी बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों की आज ही शादी होने वाली थी। शुक्रवार रात करीब 12 बजे वे अपने कमरे में सोने चली गईं। सुबह 4 बजे के आसपास उनकी तबीयत बिगड़ गई।

  जोधपुर के एक निजी अस्पताल परिजन उनको ले गए। अस्पताल में पहुंचने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था। जिसे पुलिस ने रुकवाया। मामला सूरसागर थाना क्षेत्र का है।

एडीसीपी पश्चिम रोशन मीणा ने बताया कि मणाई गांव के रहने वाले दीपसिंह की बेटियां शोभा (25) और विमला (23) की मौत हुई है।

 शादी वाले घर में शुक्रवार देर रात तक बंदोली का कार्यक्रम चला। रात करीब 12 बजे वे अपने कमरे में सोने चली गईं। सुबह 4 बजे के आसपास उनकी तबीयत खराब हो गई अस्पताल में पहुंचने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया जिसके बाद परिजन शवों को घर ले आए

घटना की जानकारी मृतकों की मां ने करीब पांच बजे अपने भाई जसवंत सिंह को दी। जसवंत सिंह ने अन्य रिश्तेदारों और पुलिस को सूचित किया। सुबह 6 बजे पुलिस मणार्ड गांव पहुंची। गांव में पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएच मॉर्च्यूरी में भिजवाया गया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

मामा जसवंत सिंह ने बताया कि जीजा दीप सिंह के भाइयों के दबाव में दोनों भांजियों की शादी पहले भीनमाल में तय थी। वह तोड़कर पोकरण के जेमला गांव कर दी गई थी। हमें हमारी बहन के पास नहीं आने देते थे। 4 दिन पहले बहन और जीजा शादी का कार्ड देने घर आए थे। जसवंत सिंह ने आरोप लगाया कि दीप सिंह के छोटे भाई की वजह से दोनों भांजियों ने अपनी जान दे दी।