अंकिता गुसाईं ने अंतरराष्ट्रीय फिल्म मंच पर रचा इतिहास उत्तराखंड के लिए गौरव की बात

अंकिता गुसाईं ने अंतरराष्ट्रीय फिल्म मंच पर रचा इतिहास उत्तराखंड के लिए गौरव की बात
रिपोर्ट : सुरेन्द्र सिंह गुसाईं संवाददाता उत्तराखंड THE BHASWAR TIMES UTTARAKHAND
दिनांक 15 नवंबर 2026
उत्तराखंड के छोटे से गाँव से निकली कहानी के रूप में बनी डाक्यूमेंट्री फिल्म "Six weeks 3 days and all the years Before" का अंतरराष्ट्रीय फिल्म मंच IDFA FILM FESTIVAL 2026 -AMSTERDAM NETHERLANDS तक पहुंचना अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है । यह काम कर दिखाया है अंकिता गुसाईं ने जो वन पंचायत सरपंच ताल झंगरोली ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड श्री सुरेन्द्र सिंह गुसाईं की सुपुत्री हैं। आज उत्तराखंड की संस्कृति ,जीवन की कहानी,गढ़वाली भाषा ,उत्तराखंड के रमणीक स्थान के दर्शन विदेशी दर्शकों तक पहुँच रहे हैं ।
इस डाक्यूमेंट्री फिल्म में हिन्दी और गढ़वाली भाषा का प्रयोग हुआ है ,हिमालय के दूरस्त गाँव में इसे फिल्माया गया है , यह फिल्म नीदरलैंड में 14/15/18/19/21 नवंबर को अलग अलग स्थानों पर प्रदर्शित की जाएगी ।
उत्तराखंड के लिए गौरव की बात ॥। आज उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है कि वहाँ के एक छोटे से गाँव की कहानी अंतर राष्ट्रीय मंच तक पहुंची है जो कि एक ठोस उपलब्धि है ।
संदेश ॥। अंकिता गुसाईं की इस उपलब्धि से यह संदेश जाता है कि उत्तराखंड की मिट्टी में केवल प्राकृतिक सुंदरता ही नहीं विश्व स्तरीय सिनेमा बनाने की प्रतिभा भी है। यह उत्तराखंड के युवा फिल्मकारों के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में बनेगी । श्री सुरेन्द्र सिंह गुसाईं इस उपलब्धि को श्री गाय वाले हनुमान जी के चरणों का आश्रीवाद मानते हैं ।