ग्राम ताल ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड में लगा जनता दरबार

ग्राम ताल ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड में लगा जनता दरवार 

रिपोर्ट : सुरेन्द्र सिंह सवाददाता  THE BHASWAR TIMES UTTARAKHAND

दिनांक 26 अक्टूबर 2026 

ग्राम ताल ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल में दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को जिला उधयान अधिकारी श्री मनोरंजन सिंह भण्डारी की अध्यक्षता में लगा जनता दरवार उधयान विभाग के प्रभारी श्री गौरव रावत पाबौ ,श्री सुधीर कुमार उधयान सहायक ,श्री देवेन्द्र सिंह बिष्ट ग्राम विकास अधिकारी,वन विभाग से श्री गौरव सिंह पोखरियाल वीट अधिकारी ,श्री श्रीधर प्रसाद गौड़ वन दरोगा,कुमारी वबीता वन अधिकारी ,श्रीमती सुमित्रा देवी गुसाईं आशा वर्कर  इत्यादि मौजूद थे। 

जनता पक्ष से ग्राम प्रधान श्रीमती रजनी गुसाईं वन पंचायत सरपंच श्री सुरेन्द्र सिंह गुसाईं ,श्री हर्षवर्धन सिंह ,श्री उमेद सिंह ,श्री  करण सिंह गुसाईं एवम ग्राम प्रहरी श्री चंद्र मोहन सिंह गुसाईं इत्यादि मौजूद थे । अधिकारियों ने सभी ग्राम वासियों की शिकायतें सुनी और आस्वासन दिया की अति शीघ्र समाधान होगा। 

ग्राम ताल में ग्रामीणों ने बनाई अपने खर्चे से रोड जिसकी लागत है लगभग 10 लाख रुपये ,यह बात जब श्री भण्डारी ने सुनी तो उन्होंने की जमकर तारीफ अगला कदम होगा सारी बंजर भूमि को आवाद करना जिसमें छोटे टैक्टर सरकार की तरफ से श्री भण्डारी जी ने उपलब्ध कराने की बात कही है ,एवम पानी के टंकी जो सोलर पावर से जल संचय करेगी ताकि जैविक खेती पुनः आरंभ की जा सके । इस कार्यक्रम को सुचारु एवम ब्यवस्थित तरीके से करने में GAIWALE HANUMAN BLESSINGS MSME फर्म के सहयोग से सारे गाँव की धरती पुनः हरी भरी होगी ,हाँ थोड़ा समय लगेगा सभी ग्रामवासी इसमें अपना योगदान देंगे और अपनी धरती को हर हालत में आवाद करने का प्रयास करेंगे । 

बिशेष योगदान वन विभाग से ग्राम ताल को लगभग 15 सोलर लाइट दिलाई जाएंगी जो वन सरपंच ताल एवम वन पंचायत सरपंच झगरोली ताल के सामूहिक प्रस्ताव के बाद दिलाई जाएंगी ।