जश्ने ईद मिलादुन्नबी 'यौमे अमन' के रूप में मनाया गया

जश्ने ईद मिलादुन्नबी 'यौमे अमन' के रूप में मनाया गया

जश्ने ईद मिलादुन्नबी 'यौमे अमन' के रूप में मनाया गया

जरूरतमंदों को कराया गया निशुल्क भोजन व फल वितरण

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद 

सोजत। शान्ति के दूत हुजूर नबी ए पाक सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की विलादत के पावन अवसर जश्ने ईद मिलादुन्नबी को यौमे अमन - शान्ति दिवस के रूप में मनाते हुए युवा नूरानी कमेटी, मुस्लिम समाज सोजत सिटी द्वारा मंगलवार को सेवा के कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कमेटी के तत्वावधान में उपखण्ड कार्यालय के सामने स्थित इंदिरा रसोई घर पर जरूरतमंदों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई। इसी के साथ राजकीय चिकित्सालय सोजत सिटी में भर्ती मरीजों को और जिला जेल में बंद कैदियों को फल एवं अल्पाहार वितरित किए गए।

कार्यक्रम का उद्देश्य पैगंबर मोहम्मद साहब के संदेश भाईचारा, मोहब्बत और इंसानियत को आमजन तक पहुंचाना रहा।

इस अवसर पर बाबू खां मेहर, इंसाफ खां घोसी सदर, डॉ रशीद गोरी, शाहबाज खान, अब्दुल गनी ताजक, असलम खां मेहर, रशीद घोसी, पप्प सा सिलावट, मोहम्मद असलम खरादी, युवा नेता जावेद सिलावट, सरफराज सिलावट, अब्दुल समद राही, संजय खान, ताहिर पठान, मोहसिन खान, सोनू बन्ना सहित मुस्लिम समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समाज के लोगों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी सिर्फ जश्न का दिन नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की सेवा कर इंसानियत की मिसाल पेश करने का दिन है। आयोजकों ने इंदिरा रसोई, चिकित्सालय प्रशासन और जेल प्रशासन का सहयोग के लिए आभार जताया।