पोल से बिजली चोरी का वीडियो वायरल उपभोक्ताओं ने की कार्रवाई की मांग
Video,electricity,theft,from,pole,goes,viral,consumers,demand,action
पोल से बिजली चोरी का वीडियो वायरल उपभोक्ताओं ने की कार्रवाई की मांग
दौसा। बिजली चोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पोल से अवैध तरीके से तार लगाकर बिजली चोरी की जा रही है। वायरल वीडियो प्रेम नगर कॉलोनी भण्डाना का बताया जा रहा है जहां अवैध तरीके से शाम के वक्त पोल से अवैध तरीके से तार लगाकर बिजली चोरी की जा रही है शाम से लेकर सुबह तक तार लगे रहते है स्थानीय उपभोक्ताओं का आरोप है कि चोरी के लिए तार लगाते समय उनकी वैध लाइन को हिला दिया जाता है, जिससे उनके घरों की लाइट बार-बार चली जाती है। बार-बार बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं के घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होने का डर लगा रहता हैं वहीं रोजमर्रा के कामों में भारी परेशानी हो रही है।लोगों का कहना है कि इस अवैध चोरी से विभाग को लाखों का नुकसान तो हो ही रहा है, साथ ही ईमानदारी से बिल भरने वाले उपभोक्ताओं को सजा भुगतनी पड़ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है वहीं बिजली विभाग से अवैध कनेक्शन हटाकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।