सोजत के सैयद साजिद अली को मिली प्रदेश कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश महासचिव नियुक्त

सोजत के सैयद साजिद अली को मिली प्रदेश कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश महासचिव नियुक्त

सोजत के सैयद साजिद अली को मिली प्रदेश कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश महासचिव नियुक्त

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग में संगठनात्मक विस्तार के तहत सोजत निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट सैयद साजिद अली को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।

प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एम.डी. चोपदार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 25/08/2026 के अनुसार AICC अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी जी के अनुमोदन से सैयद साजिद अली को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग का *प्रदेश महासचिव* बनाया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

सोजत में नियुक्ति की खबर आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। बड़ी संख्या में लोगों ने सैयद साजिद अली को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिसमें अब्दुल गनी ताजक, एडवोकेट आमिर खान सिलावट, ठेकेदार अब्दुल वहाब सिलावट मोहम्मद यासीन अंसारी, जमीलुरहमान कादरी, इरशाद सिलावट, शहजाद टेलर, अमजद खान, जावेद सिद्दीकी, अजहर, शेरू शाह, तारिक सिद्दीकी, सरफराज खान, रियाज छीपा, शाहबाज खान, गयूर कुरैशी पत्रकार अकरम खान सिलावट जावेद नेता अयूब पठान इरफान अहमद शेख, मास्टर सलीम शेख, शाहीद सिद्दीकी, मास्टर खालिद सिद्दीकी हमीद सिद्दीकी ठेकेदार रिजवान खताई, शकील कादरी, असलम खरादी, मास्टर हाजी अब्दुल सलीम सिलावट मोहम्मद यूसुफ रजा मास्टर सलीम खान सिपाही इरफान खरादी, राजा इत्रफरोश आदि कई गणमान्य जन शामील है।

स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सैयद साजिद अली के प्रदेश महासचिव बनने से सोजत सहित पूरे पाली जिले में पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी और अल्पसंख्यक समाज की आवाज और बुलंद होगी।

सैयद साजिद अली ने पार्टी आलाकमान का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगा। सोजत की जनता और अल्पसंख्यक समाज के हितों के लिए हमेशा काम करता रहूंगा।