माणक राम पंवार को मिली शिक्षा में पीएचडी की उपाधि
माणक राम पंवार को मिली शिक्षा में पीएचडी की उपाधि
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
मेड़ता सिटी के समीपस्थ ग्राम मुगदड़ा निवासी शिक्षक एवं शोधार्थी माणक राम पंवार को गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा के शिक्षा शास्त्र विभाग से 'नागौर जिले में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की शैक्षिक व सहशैक्षिक उपलब्धि एवं व्यक्तित्व गुणों का तुलनात्मक अध्ययन' विषय पर पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई I इन्होने अपना शोध कार्य डॉ. अखिलेश जोशी सरोदा के निर्देशन में पूर्ण किया I
पंवार की इस उपलब्धि पर समस्त परिवार जनों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनायें दी हैं I