बच्चों को नशे से दूर रहकर अपने भविष्य की और ध्यान देना चाहिए:पूर्व मंत्री कन्हैयालाल मीणा

Children,should,stay,away,from,drugs,and,pay,more,attention,their,future,Former,minister,Kanhaiyalal,Meena

बच्चों को नशे से दूर रहकर अपने भविष्य की और ध्यान देना चाहिए:पूर्व मंत्री कन्हैयालाल मीणा
बच्चों को नशे से दूर रहकर अपने भविष्य की और ध्यान देना चाहिए:पूर्व मंत्री कन्हैयालाल मीणा

बच्चों को नशे से दूर रहकर अपने भविष्य की और ध्यान देना चाहिए:पूर्व मंत्री कन्हैयालाल मीणा


दौसा। प्रधानमंत्री संवाद एवं खेल महोत्सव का समापन कार्यक्रम गुरूवार को 11 बजे स्वर्गीय पंडित नवल किशोर राजकीय महाविद्यालय में आयोजित किया गया। जहां टूर्नामेंट में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मनोज राजोरिया पूर्व सांसद करौली रहे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने लखनऊ से वीसी के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुना। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद मनोज राजोरिया ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुसार युवा सशक्तिकरण व राष्ट्र निर्माण की संकल्प को जोड़ता है। यह आयोजन फिट इंडिया मूवमेंट के तहत प्रतिभाओं को निखारने का हिस्सा है। इसमें युवाओं को जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री कन्हैयालाल मीणा ने कहा कि अटल वाजपेयी का व्यक्तित्व सर्व स्वीकार्य था। उनके अच्छे विचारों को ग्रहण करना चाहिए। बच्चों को नशे से दूर रहकर अपने भविष्य की और ध्यान देना चाहिए।  यस खेल महोत्सव युवाओं को खेलों से जोड़ने का प्रयास था। उन्होंने युवाओं से कहा कि यह सिलसिला आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश मंत्री अजित मादन, लालसोट विधायक रामविलास मीणा, जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रतन तिवाड़ी, टीकम सिंह गुर्जर, सत्यनारायण शाहरा, अभय शंकर शर्मा, जिला महामंत्री विपिन जैन, हरकेश मटलाना, लेखपाल कसाना,जिला उपाध्यक्ष शिव शर्मा, रूप सिंह मीणा,गुलाब बैरवा,महेंद्र पिलोड़ी, मंजू जाटव,राजेश शर्मा, जिला मंत्री ममता सैनी,जिला कार्यलय मंत्री किशोरी लाल , प्रवक्ता रतिश खैरवाल, मण्डल अध्यक्ष भूपेंद्र राजपूत, बलराम बैरवा, दौसा एडीएम अरविंद शर्मा, लालसोट एसडीएम संजू मीणा, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।