नाटिका के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर के शौर्य को किया प्रदर्शित
पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2026
नृत्य नाटिका के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर के शौर्य को किया प्रदर्शित
- लक्ष्मीकांत पुरोहित ' छैनू और अनुपमा वकील की टीम की प्रस्तुति ने जमाया देशभक्ति रंग
जोधपुर/पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव के तहत आयोजित हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में पहली शाम गुरुवार को ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित नृत्य नाटिका ने दर्शकों की आंखें नम कर दी। कार्यक्रम की शुरुआत में उत्सव मुख्य संयोजक महावीर चोपड़ा लघु उद्योग भारती के प्रांत महामंत्री सुरेश कुमार विश्नोई सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक राकेश श्रीवास्तव सहित सभी अतिथियों ने भारत माता का पूजन किया उसके बाद लक्ष्मीनारायण पुरोहित छेनू एवं अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त नृत्यांगना कोरियोग्राफर अनुपमा वकील के निर्देशन में ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर आधारित नृत्य नाटिका की लाज़वाब प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर कर दिया। नृत्य नाटिका में कर्तव्य की पुकार, देशभक्ति की ज्वाला, मां बेटे का दर्द के साथ ही उन महिला सैन्य अधिकारियों के साहस से भी रूबरू करवाया गया।ऐसी महिलाएं जो शेरनी की तरह मां भारती की रक्षा करती है ऐसे दृश्य की बानगी नृत्य नाटिका की विशेषता रही। वही बीएसएफ बैंड ने आकर्षक प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अलावा मोहम्मद इमरान, डा के आर गोदारा,पारस जांगिड़,राकेश सेवदा, सुनीता माहेश्वरी,रितिका शर्मा,दिनेश पुरोहित और मुकेश कल्ला का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद सिंघल ने किया।
आज आज पारंपरिक परिधान पहन कर रैंप पर उतरेंगे मॉडल
पश्चिमी राजस्थान हस्तशिल्प उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को एनआईएफ ग्लोबल के तत्वावधान में फैशन शो " परिधान " का आयोजन किया जाएगा।