बस मालिक व ड्राइवर गिरफ्तार
बस मालिक व ड्राइवर गिरफ्तार जैसलमेर बस अग्निकांड में पुलिस ने स्लीपर बस के मालिक तुराब अली और ड्राइवर शौकत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने बताया कि इस मामले में 2 रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
इस अग्निकांड में मृतकों की संख्या 22 हो गई है। 54 साल की भागा बानो की गुरुवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। अब तक की रिपोर्ट के अनुसार, जोधपुर एम्स और महात्मा गांधी अस्पताल में रखे 18 शव परिजनों को सौंप दिए। एक शव की पहचान नहीं हो पाई है।
हादसे में जान गंवाने वाले सैन्यकर्मी महेंद्र मेघवाल, उनकी पत्नी और 3 बच्चों के शव गुरुवार शाम को जोधपुर से शेरगढ़ के लवारन गांव पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। गांव में 5 अर्थियां एक साथ निकली तो सभी की आंखें नम हो गई।
परिवहन विभाग की टीम ने जैनम कोच क्राफ्टर, जोधपुर परिसर में तैयार हो रही 66 बसों को जब्त किया है। टीम यह भी जांच की जा रही है कि बस बॉडी निर्माण के दौरान निर्धारित बॉडी कोड मानकों का उल्लंघन तो नहीं किया गया।
राज्य सरकार ने एक स्वतंत्र संस्था सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट (कोर्ट) पुणे को भी इस घटना की तकनीकी जांच के लिए बुलाया है। सीआईआरटी की टीम संभवतः शनिवार एवं रविवार को जैसलमेर का दौरा करेगी और अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को प्रस्तुत करेगी।