मुख्यमंत्री शर्मा मंगलवार को जिले के दौरे पर
*मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार कोजिले के दौरे पर रहेंगे*
पाली,24 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पाली जिले की एक दिवसीय यात्रा कार्यक्रम के तहत 25 नवम्बर को चामुण्डेरी, नेतरा एवं बिलावास दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित यात्रा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को प्रातः 10.25 बजे उदयपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान कर प्रातः 10.50 बजे चामुण्डेरी राणावतान हैलीपेड पहुंचेंगे तथा 11 बजे बाली विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास के अंतर्गत सोनी सीता देवी पत्नी श्री उम्मेदमल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चामुण्डेरी राणावतान का लोकार्पण करेंगे। वे दोपहर 12.10 बजे चामुण्डेरी राणावतान हैलीपेड से रवाना होकर 12.20 बजे नेतरा हैलीपेड पहुंचेंगे वे यहां श्री मीरा माधव सरकार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्री आशापुरा गौशाला कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे दोपहर 1.40 बजे हैलीपेड नेतरा से प्रस्थान कर दोपहर 2.15 बजे श्री बिलावास गौशाला पहुंचेंगे वे यहां श्री कृष्ण भगवान एवं देवी देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होंगे। वे दोपहर 3.25 बजे बिलावास हैलीपेड से जोधपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
------------